Alert: करोड़ों लोगों पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा, ये नया मैलवेयर स्क्रीन से चुरा लेता है पर्सनल जानकारी

साइबर क्रमिनल्स लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए नए नए तरीके अपनाते रहते हैं। कई बार क्रिमिनल्स इसके लिए मैलवेयर अटैक का भी इस्तेमाल करते हैं। हाल ही में एक ऐसे मैलवेयर का खुलासा हुआ है जो यूजर्स के डिवाइस की स्क्रीन पर नजर रखता है और पर्सनल जानकारी चुराता है।

Coyote Malware Attack: अगर आपके पास लैपटॉप या फिर डेस्कटॉप है तो आपके लिए काम की खबर है। पिछले कुछ समय में ऑनलाइन फ्रॉड और स्कैम के मामले तेजी से बढ़े हैं। साइबर क्रिमिनल्स लोगो को ठगी का शिकार बनाने के लिए नए नए तरीके अपना रहे हैं। फ्रॉड और स्कैम के लिए अब क्रिमिनल्स टेक्नोलॉजी का भी सहारा ले रहे हैं। ये कभी लोगों को फेक कॉल्स करके फ्रॉड का शिकार बनाते हैं तो कभी स्मार्टफोन और कंप्यूटर में मैलवेयर डालकर स्कैम करते हैं। अब एक नया मैलवेयर सामने आया है जो काफी खतरनाक है। इस मैलवेयर का नाम Coyote है। अगर आप लापरवाही बरतते हैं तो इससे आपको काफी नुकसान हो सकता है।

Coyote Malware

आपको अपने लैपटॉप को समय-समय पर डिवाइस को अपडेट करते रहना चाहिए।

Coyote Malware एक बेहद खतरना मैलवेयर है जो कि Windows के एक्सेसबिलिटी टूल (Accessibility Tools) पर डायरेक्ट अटैक करता है और फिर डिवाइस से बैंकिंग जैसी पर्सनल डिटेल्स को चुरा लेता है। अगर आप लैपटॉप या फिर डेस्कटॉप कंप्यूटर का इस्तेमाल कर रहे हैं और उसमें विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम है तो आपको अब बेहद अलर्ट रहने की जरूरत है।

End of Feed