टेक एंड गैजेट्स

Motorola Price Cut: इन दो स्मार्टफोन्स की कीमत में हुई भारी कटौती, Flipkart ने किया हैवी Price Drop

Motorola Edge 50 और Motorola Edge 60 Pro की सबसे बड़ी खास बात यह है कि दोनों ही स्मार्टफोन्स में आपको टॉप नॉच कर्व्ड डिस्प्ले और 256GB की बड़ी स्टोरेज मिलती है। मतलब आप वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए जमकर कंटेंट को स्टोर कर पाएंगे।

Motorola Price cut

मोटोरोला के प्रीमियम स्मार्टफोन को सस्ती कीमत में खरीदने का है शानदार मौका।(फोटो क्रेडिट-Digit)

मोटोरोला ने भारतीय बाजार में एक बार फिर से अपने पैर जमा लिए हैं। कंपनी ने पिछले एक-दो साल में बजट सेगमेंट से लेकर मिडरेंज फ्लैगशिप सेगमेंट में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। अगर आप अपने लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। फेस्टिव सीजन के बाद मोटोरोला के दो प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर दिया जा जा रहा है। अगर आप सस्ती कीमत में कर्व्ड डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन खरीदने चाहते हैं तो Motorola Edge 60 Pro और Motorola Edge 50 पर इस समय तगड़ी डील्स चल रही है।

Motorola Edge 50 और Motorola Edge 60 Pro की सबसे बड़ी खास बात यह है कि दोनों ही स्मार्टफोन्स में आपको टॉप नॉच कर्व्ड डिस्प्ले और 256GB की बड़ी स्टोरेज मिलती है। मतलब आप वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए जमकर कंटेंट को स्टोर कर पाएंगे। इन दोनों ही फोन्स पर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट धमाकेदार ऑफर ऑफर्स दे रही है। आइए आपको दोनों ही स्मार्टफोन्स की लेटेस्ट प्राइस और ऑफर्स के बारे में बताते हैं।

MOTOROLA Edge 50 Discount Offer

MOTOROLA Edge 50 को फ्लिपकार्ट में 32,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। यह कीमत इसके 256GB वेरिएंट की। फेस्टिव सीजन के बाद इस प्रीमियम कर्व्ड डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन पर कंपनी ने बड़े डिस्काउंट ऑफर का ऐलान कर दिया है। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस फोन पर अभी 33% का बड़ा डिस्काउंट दे रही है। आप इसे 11000 रुपये की सीधी बचत के साथ सिर्फ 21,999 रुपये में खरीद सकते हैं। बैंक ऑफर्स में आप एक्स्ट्रा बचत भी कर पाएंगे। फ्लिपकार्ट इस फोन पर 16,650 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। इस ऑफर में भी आप 5 हजार रुपये से 10 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

MOTOROLA Edge 50 के फीचर्स

इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.7 इंच की P-OLED डिस्प्ले दी है। इसमें आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 14 को सपोर्ट करता है जिसे आप अपग्रेड भी कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 7 Gen 1 AE चिपसेट दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 12GB की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50+10+13 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

MOTOROLA Edge 60 Pro Discount Offer

MOTOROLA Edge 60 Pro की बात करें तो इसे फ्लिपकार्ट में 36,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। हालांकि आप इसे अभी 21% के फ्लैट डिस्काउंट ऑफर के साथ सिर्फ 28, 999 रुपये की कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। Flipkart Debit Card में आपको इस पर 5% का कैशबैक मिलता है।

MOTOROLA Edge 60 Pro की खरीदारी पर आपको एक्सचेंज ऑफर मिलता है। आप इस ऑफर में 24,200 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में आप हजारों रुपये की सीधी बचत कर सकते हैं। अगर आप इसमें 10 हजार रुपये तक की बचत कर लेते हैं तो इस स्मार्टफोन को 20 हजार रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। हालांकि आपको यह ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने स्मार्टफोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगी।

MOTOROLA Edge 60 Pro के फीचर्स

MOTOROLA Edge 60 Pro में आपको रियर पैनल में ईको लेदर डिजाइन मिलता है। इस स्मार्टफोन में आपको IP68 और IP69 रेटिंग मिलती है। स्मार्टफोन में आपको 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले मिलेगी। आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर रन करता है। इस फोन में आपको 3 मेजर एंड्रॉयड अपडेट्स मिलेंगे। परफॉर्मेंस के लिए इसमें कंपनी ने Mediatek Dimensity 8350 Extreme चिपसेट दिया है।

MOTOROLA Edge 60 Pro में कंपनी ने 16GB तक की रैम और 512GB तक की बड़ी स्टोरेज उपलब्ध कराई है। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 50+10+50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन को 6000mAh की बड़ी बैटरी से लैस किया गया है जो कि 90W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें- Truecaller की हुई छुट्टी, अब मोबाइल खुद बताएगा कॉलर का नाम, TRAI और DoT का बड़ा फैसला

लेटेस्ट न्यूज

गौरव तिवारी
गौरव तिवारी Author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article