टेक एंड गैजेट्स

ऑनलाइन प्रॉपर्टी स्कैम से रहें सावधान, AI की मदद से ऐसे पहचानें फर्जी प्रोजेक्ट

AI का सबसे ज्यादा इस्तेमाल गलत काम में हो रहा है, हालांकि आप इसका सही तरीके से इस्तेमाल करता है। किसी भी तरह के स्कैम को पहचानने में AI का यूज हो सकता है।

Image

ऑनलाइन प्रॉपर्टी स्कैम से रहें सावधान, AI की मदद से ऐसे पहचानें फर्जी प्रोजेक्ट

डिजिटल दौर में लोग घर, फ्लैट और प्लॉट खरीदने के लिए तेजी से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं, हालांकि इसके साथ ऑनलाइन प्रॉपर्टी स्कैम के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। कई बार फर्जी वेबसाइट, नकली डॉक्यूमेंट और आकर्षक विज्ञापनों के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाया जाता है। ऐसे में साइबर एक्सपर्ट अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद से फर्जी प्रोजेक्ट पहचानने की सलाह दे रहे हैं।

AI से कैसे पकड़े जा सकते हैं फर्जी प्रोजेक्ट?

एक्सपर्ट के अनुसार, AI टूल्स किसी प्रॉपर्टी वेबसाइट, तस्वीर और दस्तावेज की जांच कर कई तरह की गड़बड़ियों का पता लगा सकते हैं। AI की मदद से यह पता लगाया जा सकता है कि इस्तेमाल की गई तस्वीरें असली हैं या इंटरनेट से कॉपी की गई हैं। इसके अलावा प्रोजेक्ट के रिव्यू, लोकेशन और डेवलपर की जानकारी का भी विश्लेषण किया जा सकता है।

फर्जी तस्वीर और वीडियो की हो सकती है पहचान

आजकल स्कैमर्स AI जनरेटेड तस्वीरों और एडिटेड वीडियो का इस्तेमाल कर लोगों को भ्रमित करते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक का कहना है कि कुछ AI आधारित टूल्स इमेज और वीडियो में की गई एडिटिंग या डीपफेक तकनीक की पहचान कर सकते हैं। अगर किसी प्रॉपर्टी की तस्वीरें जरूरत से ज्यादा परफेक्ट दिखें या लोकेशन से मेल न खाएं, तो सतर्क रहने की जरूरत है।

Property Scam/photo-ai

Property Scam/photo-ai

वेबसाइट और दस्तावेज की जांच जरूरी

ऑनलाइन प्रॉपर्टी खरीदने से पहले वेबसाइट की विश्वसनीयता जांचना बेहद जरूरी माना जाता है। जानकार सलाह देते हैं कि वेबसाइट का डोमेन, कंपनी का रजिस्ट्रेशन और RERA नंबर जरूर चेक करें। AI आधारित कुछ प्लेटफॉर्म फर्जी वेबसाइट और संदिग्ध लिंक की पहचान करने में भी मदद करते हैं।

सोशल मीडिया विज्ञापनों से रहें सावधान

कई स्कैमर्स सोशल मीडिया पर सस्ते फ्लैट और भारी डिस्काउंट का लालच देकर लोगों को फंसाने की कोशिश करते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी विज्ञापन पर तुरंत भरोसा करने के बजाय उसकी पूरी जांच करनी चाहिए। बिना साइट विजिट और दस्तावेज सत्यापन के एडवांस पेमेंट करने से बचना जरूरी है।

सुरक्षित निवेश के लिए अपनाएं ये उपाय

प्रॉपर्टी खरीदते समय हमेशा आधिकारिक दस्तावेज, मालिकाना हक और सरकारी रजिस्ट्रेशन की जांच करें। किसी भी संदिग्ध ऑफर या जल्दबाजी में लिए गए फैसले से बचें। विशेषज्ञों का मानना है कि AI तकनीक और जागरूकता की मदद से ऑनलाइन प्रॉपर्टी स्कैम से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article