टेक एंड गैजेट्स

इस स्मार्टफोन में मिलती है सबसे बड़ी बैटरी, एक बार किया फुल चार्ज तो कई दिन की हो जाएगी छुट्टी

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में लंबी बैटरी वाले कई सारे स्मार्टफोन्स मौजूद हैं। आज हम आपको एक ऐसे स्मार्टफोन के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं जिसमें आपको सबसे बड़ी बैटरी मिलती है। इसे एक बार फुल चार्ज करके आप कई दिनों के लिए टेंशन फ्री हो सकते हैं।

Image

इस स्मार्टफोन में आपको कई तरह के धांसू फीचर्स मिलते हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

स्मार्टफोन का इस्तेमाल हमारी डेली रूटीन लाइफ में बहुत ज्यादा बढ़ चुका है। स्मार्टफोन्स का काम अब सिर्फ कॉलिंग या फिर मैसेजिंग तक ही सीमित नहीं रहा। एंटरटेनमेंट से लेकर बैंकिंग जैसी की सारी जरूरी काम में इसका दिन में कई बार इस्तेमाल किया जाता है। बार-बार इस्तेमाल होने से बैटरी ड्रेन की समस्या भी बहुत ज्यादा आती है। जल्द बैटरी खत्म होने की वजह से यूजर्स को एक ही दिन में कई बार चार्जिंग में फोन लगाना पड़ता है।

डेली रूटीन लाइफ में रोल बढ़ने के बाद से टेक कंपनियों और मोबाइल यूजर्स दोनों के तरीके में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पिछले कुछ समय में जहां मोबाइल यूजर्स के बीच में बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन्स की डिमांड बढ़ी है वहीं दूसरी तरफ कंपनियों ने भी अब बड़ी बैटरी उपलब्ध करानी शुरू कर दी है। भारतीय बाजार में पिछले एक साल में कई सारे ऐसे स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए हैं जिसमें 6000mAh से अधिक की बैटरी देखने को मिली है।

बार-बार चार्जिंग से मिलेगा छुटकारा

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और आपकी पहली प्राथमिकता बड़ी बैटरी है तो आप Poco F7 5G की तरफ जा सकते हैं। यह एक प्रीमियम कैटेगरी का स्मार्टफोन है जिसमें आपको स्मार्टफोन सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी देखने को मिलती है। यह स्मार्टफोन आपको बार-बार स्मार्टफोन चार्जिंग की झंझट से जरूर राहत देने वाला है।

आपको बता दें कि Poco F7 5G की पहचान देश के सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन के तौर पर बन चुकी है। पोको की तरफ से Poco F7 5G को जून 2025 में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में आपको 750mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। आप सिर्फ एक बार फुल चार्ज करके बड़े ही आराम से पूरे दिन का काम निकाल सकते हैं। स्मार्टफोन की बड़ी बैटरी को जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें 90W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। 0 से 100% तक चार्ज होने में इस स्मार्टफोन को कुछ ही मिनट लगते हैं।

Poco F7 5G की कीमत और फीचर्स

अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 30,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। Poco F7 5G के फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में आपको 1.5K रेजोल्यूशन वाला एमोलेड डिस्प्ले दिया गाय है जिसका साइज 6.83 इंच है। डिस्प्ले की स्मूथनेस बढ़ाने के लिए इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। डिस्प्ले में आपको 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसका डिस्प्ले डॉल्वी विजन और HDR10+ को सपोर्ट करता है। प्रोटेक्शन के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है।

पोको ने इस स्मार्टफोन में मल्टी टास्किंग और गेमिंग जैसे टास्क के लिए Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया है। यह एक 4nm टेक्नोलॉजी बेस्ड चिपसेट है जो कि पावर एफिसिएंट है। स्मार्टफोन में आपको 12GB LPDDR5X रैम और 256GB की स्टोरेज मिलती है। कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो आपको इसमें रियर पैनल में 50MP Sony IMX882 सेंसर मिलता है जो कि OIS फीचर के साथ आता है। कंपनी ने इसमें 8 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article