Nokia 2660 Flip को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ये फ्लिप फोन Nokia की Series 30+ OS पर चलता है और इसमें 4G LTE कनेक्टिविटी दी गई है। इसमें QVGA रेजोल्यूशन के साथ 2-8 इंच प्राइमरी डिस्प्ले और 1.77-इंच आउटर डिस्प्ले दिया गया है। इतना ही नहीं इस फोन में 0.3MP रियर कैमरा भी मौजूद है।
कीमत
Nokia 2660 Flip की कीमत सिंगल 48MB + 128MB वेरिएंट के लिए 4,699 रुपये रखी गई है। ये फिलहाल नोकिया की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसे ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Nokia 2660 Flip के स्पेसिफिकेशन्स
डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाले इस फोन में 4G कनेक्टिविटी दी गई है। ये फ्लिप फोन में Series 30+ OS पर चलता है। इसमें QVGA रेजोल्यूशन के साथ 2.8-इंच प्राइमरी डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें QQVGA रेजोल्यूशन के साथ 1.77-इंच आउटर डिस्प्ले भी मौजूद है। इस पोन में 48MB रैम और 128MB स्टोरेज के साथ Unisoc T107 प्रोसेसर मौजूद है।
इस फोन की इंटरनल मेमोरी को कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में LED फ्लैश के साथ 0.3MP कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें ब्लूटूथ v4.2, एक माइक्रो-USB 2.0 पोर्ट और एक 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। इसमें 2.75W चार्जिंग सपोर्ट के साथ रिमूवेबल बैटरी मौजूद है।
