Flight ticket booking: ऑनलाइन फ्लाइट टिकट कैसे बुक करें, यहां जानिए इसका तरीका

Flight: कोरोना वायरस महामारी के कारण करीब दो महीने तक फ्लाइट सेवा बंद कर दी गई थी। हाल ही में नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ऐलान करते हुए कहा था कि 25 मई 2020 से घरेलू विमान सेवा शुरू होने जा रही है

flight ticket booking online
ऑनलाइन फ्लाइट टिकट कैसे बुक करें 
मुख्य बातें
  • लॉकडाउन के बीच भारत सरकार जल्द ही फ्लाइट सेवा शुरू करने जा रही है
  • इसके लिए 25 मई से फ्लाइट टिकट की बुकिंग शुरू करने का ऐलान किया गया है
  • इसके लिए भारत सरकार ने यात्रियों के लिए एक नई गाइडलाइन जारी की है

लॉकडाउन के बीच भारत सरकार जल्द ही फ्लाइट सेवा शुरू करने जा रही है। इस संबंध में हाल ही में नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ऐलान करते हुए कहा था कि 25 मई 2020 से घरेलू विमान सेवा शुरू होने जा रही है। कोरोना वायरस महामारी के कारण करीब दो महीने तक फ्लाइट सेवा बंद कर दी गई थी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को कोविड-19 लॉकडाउन के बीच एयर ट्रैवल को लेकर गाइडलाइन जारी की थी जिसमें यात्रियों को अपने स्मार्टफोन पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना अनिवार्य बताया गया था। इसके अलावा उन्हें फेस मास्क, वेब चेक-इन, थर्मल स्क्रीनिंग भी करवानी जरूरी है। 

फ्लाइट बुक करने के लिए आप ऑनलाइन सेवा ले सकते हैं। इसके लिए हम आपको उन एप्स के बारे में बता रहे हैं जिनकी मदद से आप फ्लाइट के लिए टिकट बुक कर सकते हैं-

Make My Trip
मेक माई ट्रिप एप पर लॉगइन करने के बाद आपको अपने पसंद की फ्लाइट चुननी होगी। इसके बाद आपको अपनी ऑरिजीन और डेस्टिनेशन एयरपोर्ट डालनी होगी। इसके बाद ट्रैवल की डेट जालनी होगी फिर कितने लोग यात्रा कर रहे हैं उसकी डिटेल फिर अंत में क्लास। अब आपके सामने फ्लाइट्स की लिस्ट आ जाएगी अब आप यहां से अपने सहूलियत के प्राइस के मुताबिक फ्लाइट सेलेक्ट कर लें। अब यात्रियों की डिटेल भरने के बाद पेमेंट कर दें।

Paytm
सारे एप से टिकट बुक करने की प्रक्रिया लगभग एक समान है। पेटीएम एप से या पेटीएम वेबसाइट दोनों से आप फ्लाइट टिकट बुक कर सकते हैं। बुकिंग सर्विस के नीचे फ्लाइट्स पर जाएं। टिकट बुक करने के लिए ओरिजिन और डेस्टिनेशन एयरपोर्ट का नाम डालें इसके बाद अपनी डेट ऑफ जर्मी डालें। अब यात्रा करने वाले लोगों  की संख्या बताएं और इसके बाद क्लास। अगर रिटर्न की चाहिए तो रिटर्न डेट भी डाल सकते हैं। अब सर्च बटन पर क्लक करके आपके सामने कई फ्लाइट्स की लिस्ट आ जाएगा। यहां से आप अपने प्राइस और टाइम्ंग के सहूलियत के हिसाब से फ्लाइट सेलेक्ट करें। यात्रियों के नाम डिटेल डालें इसके बाद अपनी सीट की च्वाइस डालें फिर कंटीन्यू पर क्लिक कर दें। प्राइस कम करने के लिए प्रोमो कोड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। अब पेमेंट के लिए प्रोसीड कर दें।

Goibibo
गोईबीबो भी पेटीएम और मेक माई ट्रिप की ही तरह है। इस एप से भी फ्टाइल की टिकट बुक कराना बेहद आसान है। इसमें भी फ्लाइट की टिकट बुक कराने के लिए आपको उसी तरह स्टेप फलो करने होंगे जिस तरह आपने उपर के एप के लिए फॉलो किए। इसी प्रकार Yatra और Ixigo से भी आप फ्लाइट की टिकट बुकिंग करा सकते हैं। इसके लिए वही स्टेप्स हैं जो आपने उपर इस्तेमाल किए थे।
 

अगली खबर