टेक एंड गैजेट्स

सभी राशन धारकों को मुफ्त में मिल रहा स्मार्टफोन? सरकार ने जो कहा- वो भी जान लीजिए

अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार सभी राशन कार्ड धारकों को मुफ्त मोबाइल फोन देने जा रही है। यह वीडियो फेसबुक अकाउंट ‘Mubeen Speaks’ द्वारा शेयर किया गया है और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिखाते हुए यह दावा किया गया है।

Image

सभी राशन धारकों को मुफ्त मिल रहा स्मार्टफोन? सरकार ने जो कहा- वो भी जान लीजिए/photo-PIBFACTCHECK

किसी भी देश में अधिक-से-अधिक लोगों तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया से बड़ा आज कोई साधन नहीं है। सोशल मीडिया जैसे हथियार का इस्तेमाल सबसे ज्यादा फर्जी खबरें फैलाने के लिए हो रहा है, जबकि होना इसके उलट चाहिए।

अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार सभी राशन कार्ड धारकों को मुफ्त मोबाइल फोन देने जा रही है। यह वीडियो फेसबुक अकाउंट ‘Mubeen Speaks’ द्वारा शेयर किया गया है और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिखाते हुए यह दावा किया गया है, हालांकि इस वीडियो की सच्चाई सामने आ चुकी है।

AI-जनरेटेड वीडियो के जरिए फैलाया गया झूठ

अब PIB ने इस वायरल वीडियो की जांच की और इसे पूरी तरह फर्जी बताया। PIB के अनुसार, यह वीडियो AI के जरिए तैयार किया गया है, जिसका मकसद लोगों को भ्रमित करना है। वीडियो में दिखाई गई बातें वास्तविक नहीं हैं। वीडियो में पीएम मोदी को यह कहते हुए दिखाया गया है कि यह स्कीम उनके लिए है जिनके घर में कोई सरकारी नौकरी वाला नहीं है।

सरकार ने नहीं की कोई ऐसी घोषणा

PIB फैक्ट चेक ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या केंद्र सरकार द्वारा राशन कार्ड धारकों को मुफ्त मोबाइल फोन देने की कोई योजना घोषित नहीं की गई है। ऐसे में लोगों को इस तरह की भ्रामक खबरों से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

आधिकारिक जानकारी के लिए यहां करें विजिट

सरकार से जुड़ी किसी भी योजना या घोषणा की सही जानकारी के लिए नागरिकों को केवल आधिकारिक वेबसाइट MyScheme पर ही भरोसा करना चाहिए। यहां सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध होती है।

अब कुल मिलाकर कहेंतो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस तरह के वीडियो और दावों पर बिना जांचे-परखे विश्वास करना नुकसानदायक हो सकता है। सरकार ने साफ कर दिया है कि मुफ्त मोबाइल देने का दावा पूरी तरह झूठा है, इसलिए लोग सतर्क रहें और केवल विश्वसनीय स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article