tim cook diwali wishes/photo-x/timcook
दिवाली के मौके पर ऐप्पल के सीईओ टिम कुक ने दुनियाभर में त्योहार मना रहे लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी को “खुशहाल और स्वस्थ दिवाली” की बधाई देते हुए मुंबई की फोटोग्राफर अपेक्शा मेकर का धन्यवाद किया, जिन्होंने iPhone 17 Pro Max से खींची गई एक शानदार दीयों की तस्वीर साझा की थी।
कुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर लिखा “Wishing a joyful and healthy Diwali to all celebrating around the world! Thanks to Apeksha Maker for sharing this stunning photo taken on iPhone 17 Pro Max.”
यह तस्वीर पारंपरिक दीयों की गर्माहट और रोशनी को बखूबी दर्शाती है। इसमें भारत के त्यौहार की सुंदरता और एपल के नए iPhone 17 Pro Max के कैमरे की ताकत, दोनों का सुंदर संगम देखने को मिलता है। यह पहली बार नहीं है जब टिम कुक ने भारत के त्यौहारों में अपनी भागीदारी दिखाई हो। इससे पहले भी वे हर साल दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए नए iPhone से खींची गई तस्वीरें साझा करते रहे हैं।
ऐप्पल का iPhone 17 Pro Max भारत में ₹1,49,900 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है (256GB वेरिएंट)। इसके अन्य वेरिएंट्स में 512GB (₹1,69,900), 1TB (₹1,89,900) और 2TB (₹2,29,900) शामिल हैं। फोन Cosmic Orange, Deep Blue और Silver रंगों में आता है और इसे Apple की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और Amazon जैसे अधिकृत रिटेलर्स से खरीदा जा सकता है।
इसमें 6.9 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले, नवीनतम A19 Pro चिप, और Ceramic Shield Plus जैसी सुरक्षा तकनीक दी गई है, जो इसे पहले से ज्यादा मजबूत बनाती है। कैमरा सेक्शन में, इसमें 48MP Pro Fusion ट्रिपल कैमरा सिस्टम है जिसमें 8x ऑप्टिकल ज़ूम की सुविधा मिलती है। फ्रंट कैमरा 18MP का है, जो अब बेहतर पोर्ट्रेट मोड और लो-लाइट सेल्फी सपोर्ट करता है। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए यह फोन 4K 60fps और ProRes रिकॉर्डिंग जैसी प्रोफेशनल क्षमताओं से लैस है।