Amazon Flipkart festival Sale Start Today: भारत में त्योहारों का मौसम आ गया है और इसके साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर फेस्टिवल सेल की शुरुआत हो गई है। आज से Amazon Great Indian Festival Sale और Flipkart Big Billion Days Sale भी शुरू हो गई है। हालांकि, केवल प्रीमियम यूजर्स ही आज इन सेल का फायदा उठा सकेंगे। अन्य यूजर्स के लिए इन सेल की शुरुआत कल यानी 27 सितंबर से होगी।
एक दिन पहले ये यूजर्स कर सकेंगे सेल में खरीदारी
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में अमेजन प्राइम यूजर्स एक दिन पहले सेल का लाभ उठा सकेंगे। वहीं फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल में फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स एक दिन पहले सेल का लाभ ले सकेंगे। यदि आप अमेजन प्राइम या फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर नहीं है तो आप कल यानी 27 सितंबर से सेल में खरीदारी कर सकेंगे।
कब से कब तक चलेगी सेल
27 सितंबर शुरू होने वाली अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल और फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल एक हफ्ते तक चलेंगी। यानी 27 से 3-4 अक्टूबर तक सेल का लाभ लिया जा सकता है। सेल में स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप और अन्य सभी प्रोडक्ट पर दमदार डिस्काउंट मिल रहा है। सेल में आईफोन और सैमसंग स्मार्टफोन को भी बहुत कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
Great Indian Festival Sale: जानें सभी बैंक ऑफर्स
- ग्राहक एसबीआई डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10% तत्काल छूट प्राप्त कर सकते हैं।
- अमेजन पे यूपीआई का उपयोग कर 1,000 रुपए के न्यूनतम ऑर्डर पर 100 रुपए का फ्लैट कैशबैक और 1,000 रुपए अमेजन पे बैलेंस जोड़ने पर 100 रुपए कैशबैक।
- प्राइम ग्राहक जो त्योहार के दौरान अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते हैं, वे 2,500 रुपए तक के वेलकम रिवॉर्ड्स का आनंद ले सकते हैं और अमेजन पर शॉपिंग के दौरान 5% असीमित कैशबैक कमा सकते हैं।
- अमेजन पे लेटर के साथ, योग्य ग्राहक 60,000 रुपए तक का त्वरित क्रेडिट प्राप्त कर सकते हैं और 600 रुपए तक के रिवॉर्ड्स का लाभ उठा सकते हैं।
- चयनित अमेजन पे लेटर ग्राहकों को 100 रुपए तक के शॉपिंग रिवॉर्ड्स मिल सकते हैं। ग्राहक चयनित डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ भी उठा सकते हैं।
- ग्राहक अमेजन पे गिफ्ट कार्ड पर 5% तक का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं और चयनित ब्रांड गिफ्ट कार्ड खरीदते समय कैशबैक और तत्काल छूट के माध्यम से 15% तक की बचत कर सकते हैं। प्राइम ग्राहक चयनित तिथियों पर डिजिटल गोल्ड खरीद पर 3% तक वापस पा सकते हैं और अमेजन पे के साथ ऑनलाइन भुगतान करते समय उबर, स्विगी, जोमैटो जैसी अपनी पसंदीदा ऐप्स पर 1500 रुपए तक के ऑफर अनलॉक कर सकते हैं।
