कंपनी ने बंद किया अपना सस्ता प्लान, अब मोबाइल रिचार्ज के लिए करना होगा इतना भुगतान

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Nov 23, 2022, 10:45 AM IST

Airtel Prepaid Plans: एयरटेल ने हरियाणा और ओडिशा में 99 रुपये के मिनिमम रिचार्ज प्लान को बंद कर दिया है। आइए जानते हैं अब रिचार्ज के लिए आपको कितने पैसे देने होंगे।

नई दिल्ली। प्राइवेट टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के ग्राहकों के लिए बुरी खबर है। देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी ने अपने न्यूनतम मासिक प्रीपेड प्लान की कीमत में भारी-भरकम बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने मिनिमम रिचार्ज में 57 फीसदी की बढ़ोतरी की। यानी 28 दिन के सर्विस प्लान (Airtel Prepaid Plans) के लिए अब आपको 99 रुपये के बजाये 155 रुपये चुकाने होंगे। इस प्लान में 1 जीबी टोटल इंटरनेट, अलनिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 300 SMS की सुविधा मिलेगी। पहले एयरटेल का मिनिमम रिचार्ज पैक 99 रुपये का होता था, जिसमें 200 एमबी डेटा और 28 दिनों के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकेंड के लिए कॉल की सुविधा थी।

mobile

Airtel Prepaid Plans: इस कंपनी ने बंद किया अपना सस्ता रिचार्ज प्लान

मोबाइल रिचार्ज में बढ़ोतरी

End of Feed