AI गर्लफ्रेंड ने भी शख्स से कर लिया ब्रेकअप! सोशल मीडिया में सामने आई हैरान करने वाली स्टोरी

एक शख्स को उसकी AI गर्लफ्रेंड ने इसलिए छोड़ दिया क्योंकि वह महिलाओं के अधिकारों का समर्थन करता हुआ नहीं दिखा। यह मामला दिखाता है कि AI अब सिर्फ तकनीक नहीं रहा, बल्कि लोगों की सोच और भावनाओं से भी जुड़ता जा रहा है।

पिछले कुछ सालों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दायरा तेजी से बढ़ा है। टेक्नोलॉजी के इस नए रूप ने हर एक क्षेत्र में अपनी पहुंच बना ली है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के आने से दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है। आज टेक्नोलॉजी पहले से कहीं ज्यादा तेज हो गई है। AI जहां लोगों के रोजमर्रा के काम आसान बना रहा है, वहीं कई लोग इसे अपने अकेलेपन को दूर करने का जरिया भी बना रहे हैं।

AI Girlfried

इंसानों की तरह एआई गर्लफ्रेंड ने भी किया ब्रेकअप।(फोटो क्रेडिट-iStock)

हाल ही में आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि कैसे लोग AI में भावनात्मक सहारा ढूंढ़ रहे हैं। अब इसी से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला भी सामने आ गया है। आमतौर पर लोग सोचते हैं कि एआई सिर्फ एक मशीन है जो कि कमांड पर चलती है, लेकिन यह सच नहीं है। हालिया घटना यह साबित करती है कि एआई भी इंसानों की ही तरह फैसला ले सकता है।

End of Feed