365 दिन तक कम खर्च में एक्टिव रहेगा सिम, इस कंपनी ने लॉन्च किया एक और सस्ता प्लान

महंगे रिचार्ज प्लान्स मोबाइल यूजर्स की एक बड़ी टेंशन बन चुके हैं। लेकिन, अब करोड़ों मोबाइल यूजर्स को बड़ी राहत मिलने वाली है। अब एक ऐसा प्लान है जिससे आप अफोर्डेबल प्राइस में 365 दिन तक बिना किसी टेंशन अपने सिम को एक्टिव रख सकते हैं।

Cheapest Recharge Plan: रिचार्ज प्लान हर एक मोबाइल यूजर के लिए एक बेसिक जरूरत बन चुका है। बिना रिचार्ज के महंगा से महंगा स्मार्टफोन भी एक डिब्बे की तरह होता है। जब से टेलिकॉम कंपनियों ने रिचार्ज प्लान की कीमतें बढ़ाई हैं तब से मोबाइल यूजर्स के लिए एक नई परेशान खड़ी हो गई है। हालांकि इस बीच सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स को बड़ी राहत दी है। ग्राहकों के लिए कंपनी ने लिस्ट में कई सारे सस्ते रिचार्ज प्लान्स जोड़ रखे हैं। अब कंपनी अपनी तरफ ग्राहकों को लाने के लिए एक के बाद एक नए प्लान पेश कर रही है। अब सरकारी कंपनी 365 दिन तक चलने वाला एक सबसे किफायती प्लान लेकर आ गई है।

Recharge Plan

सरकारी टेलिकॉम कंपनी के सस्ते प्लान ने मोबाइल यूजर्स को दी बड़ी राहत। (फोटो क्रेडिट-iStock)

आपको बता दें कि बीएसएनएल ने हाल ही में फ्रीडम ऑफर पेश किया था। इस ऑफर ने जियो, एयरटेल और वीआई की टेंशन बढ़ा दी है। कंपनी इस प्लान में मोबाइल यूजर्स को 1 रुपये का रिचार्ज प्लान ऑफर कर रही है। इस प्लान की सबसे बड़ी खास बात यह है कि कंपनी ग्राहकों को 1 रुपये में 30 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 2GB डेटा ऑफर कर रही है। अब कंपनी ने 365 दिन वाला नया प्लान पेश करके एक और धमाका कर दिया है।

End of Feed