टेक एंड गैजेट्स

इंस्टाग्राम का ब्रॉडकास्ट चैनल टूल भारत में हुआ पेश, अपने फॉलोअर्स से सीधे हो पाएंगे कनेक्ट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jun 17, 2023, 06:03 PM IST

Instagrams Broadcast Channel Tool: मेटा ने इंस्टाग्राम का ब्रॉडकास्ट चैनल टूल भारत सहित दुनियाभर में शुरू किया है। मेटा के न्यूजरूम में एक ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, इस टूल की मदद से क्रिएटर्स या यूजर्स अपने फॉलोअर्स के साथ सीधे कनेक्ट हो सकेंगे और उनके साथ सभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट और अपडेट शेयर कर सकेंगे।

Image

इंस्टाग्राम का ब्रॉडकास्ट चैनल टूल

Instagrams Broadcast Channel Tool: मेटा ने इंस्टाग्राम का ब्रॉडकास्ट चैनल टूल भारत सहित दुनियाभर में शुरू किया है। मेटा के न्यूजरूम में एक ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, इस टूल की मदद से क्रिएटर्स या यूजर्स अपने फॉलोअर्स के साथ सीधे कनेक्ट हो सकेंगे और उनके साथ सभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट और अपडेट शेयर कर सकेंगे।

भारत में ये अभी कुछ चैनल पर पहले से लाइव हैं, जिन्हें ट्रायल के तौर पर शुरू किया गया था। इसमें ICC, मुंबई इंडियंस और महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना के अकाउंट शामिल हैं। इन चैनलों को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये फीचर टेलीग्राम और वॉट्सऐप पर पहले से अवेलेबल है।

फॉलोअर्स को इनवाइट करने में आएगा काम

मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने नए फीचर की जानकारी शेयर करने के लिए आज (16 जून) इंस्टाग्राम पर मेटा का ब्रॉडकास्ट चैनल क्रिएट किया है। जुकरबर्ग ने 'मेटा चैनल' पर बताया कि ब्रॉडकास्ट चैनल एक पब्लिकली वन-टू-मैनी मैसेजिंग टूल है, जिसमें क्रिएटर्स अपने सभी फॉलोअर्स को इनवाइट कर सकते हैं और टेक्स्ट, वीडियो और फोटो शेयर कर सकते हैं।

कैसे करें ब्रॉडकास्ट चैनलों का यूज?

मेटा ने ब्लॉग पोस्ट में बताया, 'ब्रॉडकास्ट चैनल्स का एक्सेस मिलने के बाद क्रिएटर अपना पहला मैसेज इंस्टाग्राम के डायरेक्ट मैसेज (DM) के जरिए भेज सकेंगे। इससे फॉलोअर्स को चैनल जॉइन का नोटिफिकेशन मिलेगा। क्रिएटर को फॉलो करने वाला कोई भी व्यक्ति ब्रॉडकास्ट चैनल सर्च कर सकेगा और उसका कंटेंट देख सकेगा।

क्रिएटर से कोई भी मैसेज या अपडेट भेजने पर चैनल को जॉइन करने वाले फॉलोअर्स के पास नोटिफिकेशन मिल जाएगा।' इनविटेशन मैसेज के अलावा फॉलोअर्स को ब्रॉडकास्ट चैनल के बारे में कोई अन्य सूचना तब तक नहीं मिलेगी, जब तक वह चैनल को अपने इनबॉक्स में एड नहीं कर लेता है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!