खेल मंत्री मांडविया ने किया AVC पुरुष वॉलीबॉल कप में इतिहास रचने वाली टीम को सम्मानित

खेल मंत्री ने सोमवार को एवीसी पुरुष वॉलीबॉल कप में देश का पहला पदक जीतकर इतिहास रचने वाली टीम को सम्मानित किया। 2026 का संस्करण पहला मौका था जब भारत ने टूर्नामेंट की मेजबानी की जिससे देश के खेल कैलेंडर में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया।

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को उस भारतीय टीम को सम्मानित किया जिसने एवीसी पुरुष वॉलीबॉल कप में देश का पहला पदक जीतकर इतिहास रचा। खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सहयोगी स्टाफ को बधाई देते हुए मांडविया ने कहा, ’’यह पदक ऐतिहासिक है, लेकिन यह सिर्फ शुरुआत होनी चाहिए। हर उपलब्धि बड़ी जिम्मेदारी और ज्यादा उम्मीदें लेकर आती है। ’’ उन्होंने कहा, ’’सरकार की हर नीति, हर निवेश और हर कोशिश का मकसद हमारे खिलाड़ियों को उनकी पूरी क्षमता का अहसास कराने और अंतरराष्ट्रीय मंच पर लगातार बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करना है। ’’

Mansukh Mandaviya

मनसुख मांडविया (साभार-X)

एवीसी पुरुष वॉलीबॉल कप एशिया में पुरुषों की प्रमुख महाद्वीपीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता है। 2026 का संस्करण पहला मौका था जब भारत ने टूर्नामेंट की मेजबानी की जिससे देश के खेल कैलेंडर में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया। जेरोम विनिथ चार्ल्स की कप्तानी में 14 खिलाड़ियों वाली भारतीय राष्ट्रीय टीम और सर्बियाई कोच ड्रैगन मिहाइलोविच ने सोमवार को गांधीनगर में मांडविया से मुलाकात की।

End of Feed