स्पोर्ट्स

ग्लोबल हुआ 'पिकलबॉल नाउ', पिकलबॉल को मिला पहला डेडिकेटेड चैनल, टाइम्स नेटवर्क ने किया चैनल के विस्तार का ऐलान

टाइम्स नेटवर्क ने अपने पिकलबॉल नाउ चैनल के ग्लोबल स्तर पर विस्तार की घोषणा की है। यह पिकलबॉल को समर्पित दुनिया का पहला टीवी चैनल है, जो CTV और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध रहेगा।

Image

टाइम्स ग्रुप ने पिकलबॉल नाउ चैनल के ग्लोबल एक्सपेंशन का ऐलान किया है

टाइम्स नेटवर्क ने अपने पिकलबॉल नाउ चैनल के ग्लोबल स्तर पर विस्तार की घोषणा की है। यह पिकलबॉल को समर्पित दुनिया का पहला टीवी चैनल है, जो CTV और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध रहेगा। इस चैनल पर पिकलबॉल के अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट का लाइव कवरेज, हाइलाइट्स, इंटरव्यू, एनालिसिस, बिहाइंड-द-सीन फीचर्स, प्लेयर प्रोफाइल्स और पिकलबॉल से जुड़े दुनियाभर के समाचारों का प्रसारण किया जाएगा, जिससे दुनियाभर में तेजी से लोकप्रिय और विकसित हो रहे खेल की गतिविधियों की संपूर्ण जानकारी और अनुभव एक प्लेटफॉर्म पर मिल सके।

'पिकलबॉल नाउ' पहले ही भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों के एनपीएल ऑस्ट्रेलिया -सिडनी, एनपीएल ऑस्ट्रेलिया-ब्रिस्बेन, पीडब्लूआर डीयूपीआर इंडिया मास्टर्स और पिकलबॉल वर्ल्ड कप जैसे प्रमुख टूर्नामेंट का प्रसारण कर चुका है, जिससे कि ग्लोबल दर्शक वर्ग बन सके।

पिकलबॉल के विस्तार के मद्देनजर पिकलबॉल नाउ 1 दिसंबर, 2025 से नई दिल्ली में प्रारंभ होने जा इंडियन पिकलबॉल लीग के पहले संस्करण के मैचों का सीधा प्रसारण करेगा। पिकलबॉल लीग भारतीय पिकलबॉल एसोसिएशन द्वारा अनुमोदित और भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है।

वैश्विक रुचि को ध्यान में रखते हुए चैनल अब ग्लोबल लाइव टूर्नामेंट कवरेज, PWR वर्ल्ड टूर 2026 (जापान, UK, इटली, अमेरिका, ब्राजील आदि), लर्निंग एंड स्किल डेवलपमेंट(शुरुआती से एडवांस तक), नियम, रणनीति और फॉर्मट एक्सप्लेनर सीरीज, इक्विपमेंट एंड पैडल रिव्यू, कम्युनिटी और क्लब फीचर्स, युवाओं और जमीनी स्तर के पिकलबॉल कंटेंट और अन्य कार्यक्रम पेश करेगा।

भारत और वैश्विक बाजारों में चैनल की उपलब्धता का विस्तार स्मार्ट टीवी, कनेक्टेड डिवाइस और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर किया जाएगा। भारतीय उपमहाद्वीप में 'टाइम्स प्ले', जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, डेलीहंट और ओटीटी प्ले जैसे प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के लिए लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। शुरुआत में वैश्विक स्तर पर इस चैनल को BOTIM, Distro, YuppTV और Rumble जैसे प्लेटफॉर्म्स पर लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद US, MENA, ANZ, UK और अन्य क्षेत्रों के बड़े प्लेटफॉर्म के साथ इंटीग्रेशन के जरिए विस्तार होगा।

पिकलबॉल नाउ के विस्तार पर बात करते हुए, टाइम्स नेटवर्क ने कहा, 'पिकलबॉल दुनियाभर में बेहद तेजी से बढ़ रहा है और पिकलबॉल नाउ दुनियाभर के दर्शकों को सालभर हाई-क्वालिटी कवरेज देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। पिकलबॉल पर फोकस करने वाला दुनिया का पहला स्पोर्ट्स चैनल होने के नाते हम अपने वैश्विक दायरे को बढ़ाने और सर्वश्रेष्ठ लीग्स के साथ मिलकर सही मायने में एक ऐसा ग्लोबल पिकलबॉल इकोसिस्टम बनाने के लिए उत्साहित हैं, जो सभी महाद्वीपों के फैंस,खिलाड़ियों और लीग्स को एकजुट कर सके।'

अपनी बढ़ती ग्लोबल रीच के साथ पिकलबॉल नाउ दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते इस खेल का पुख्ता इंटरनेशनल हब बनने के लिए तैयार है, जो बड़े टूर्नामेंट, लीग एक्शन, खिलाड़ियों की कहानियों के साथ खेल से जुड़े अन्य कार्यक्रमों का सालाना प्रोग्रामिंग कैलेंडर तैयार करेगा। इस विजन के हिस्सेदार के रूप में ऑफिशियल वेबसाइट pickleballnow.in भी पिकलबॉल से जुड़ी हर जानकारी के लिए एक बड़ा डिजिटल डेस्टिनेशन बनेगी, जिसमें ग्लोबल कवरेज, मैच शेड्यूल, टूर्नामेंट डिस्कवरी, खिलाड़ियों की जानकारी, एडिटोरियल फीचर्स, लर्निंग रिसोर्स, कम्युनिटी एंगेजमेंट, इक्विपमेंट और मर्चेंडाइज के लिए एक स्पेशल शॉपिंग एक्सपीरियंस शामिल होगा।

जैसे-जैसे पिकलबॉल ग्लोबल स्पोर्टिंग स्टेज अपने पैर पसार रहा है, पिकलबॉल नाउ इसके सुनहरे भविष्य को गढ़ने, फैंस को खेल के करीब लाने, नई प्रतिभाओं को सशक्त करते हुए और बेहतर अनुभव के साथ ग्लोबल कम्युनिटी को एकजुट करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article