'18 घंटे में 3 मैच', एशियन गेम्स में बाहर होने के बाद पीवी सिंधु ने बताई हार की बड़ी वजह

PV Sindhu On Crashing out of Asian Games 2026: भारत की अनुभवी व स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु चीन की चेन यू फेई से करीबी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हारने के बाद एशियन गेम्स से बाहर हो गई हैं। हालांकि, सिंधु ने इस हार के पीछे की एक बड़ी वजह का खुलासा किया और कई खिलाड़ियों ने भी इस मुद्दे पर उनका समर्थन किया है।

भारत की दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने कहा कि 18 घंटे के अंदर तीन मैच खेलने का उन पर असर पड़ा। उन्होंने चीन की चेन यू फेई से क्वार्टर फाइनल में हारने के बाद एशियन गेम्स से बाहर होने पर यह बात कही। रविवार को चेन से 21-11, 18-21, 10-21 से हारकर बाहर होने के बाद, सिंधु ने X पर एक पोस्ट शेयर किया और मैचों के बीच रिकवरी के लिए कम समय मिलने की ओर इशारा किया।

Three Matches In 18 Hours, PV Sindhu Reveals The Reason Behind Her Loss In Asian Games

पीवी सिंधु (FILE, X/PV Sindhu)

सिंधु ने X पर लिखा, "इसे शब्दों में बयां करने के लिए मुझे थोड़ा समय चाहिए था। मेरा एशियन गेम्स का सफर खत्म हो गया है और मुझे दुख हो रहा है। उस क्वार्टर फाइनल को जीतने से मैं बस तीन पॉइंट दूर थी। मेरा ध्यान बार-बार उन्हीं तीन पॉइंट पर जा रहा है। चीन की तरह ही, सबसे अहम पलों में लंबी और मुश्किल रैलियों ने मैच का रुख बदल दिया। मेरे पास मौका था। उसे गंवाने का दुख है।"

End of Feed