छेड़छाड़ की घटना से उबरकर एशियन गेम्स में मेडल जीतने तक, इमोशनल कर देगी सुचिका तरियाल की कहानी

Suchika Tariyal Asian Games Medal: सुचिका की यह कहानी बेहद प्रेरणादायक है। रोहतक की रहने वाली सुचिका ने एक छेड़छाड़ की घटना के बाद खुद की सुरक्षा के लिए जूडो सीखना शुरू किया था। एक दशक से ज्यादा समय बाद वही फैसला उन्हें एशियन गेम्स के पोडियम तक ले आया।

Suchika Tariyal Asian Games Medal: जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत का मेडल का खाता खुल गया है। हरियाणा की बेटी सुचिका तरियाल ने यह कारनामा किया है। सुचिका ने महिला ट्रेडिशनल 60 किग्रा MMA इवेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए पहला मेडल पक्का कर दिया है। रविवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सुचिका ने मंगोलिया की अल्तानचिमेग बैगलमा को हराया। मुकाबले के दूसरे और आखिरी राउंड में मंगोलियाई खिलाड़ी ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन सुचिका ने शानदार डिफेंस किया। दबाव में भी उन्होंने धैर्य नहीं खोया और एक अहम रिवर्सल के साथ विरोधी को जमीन पर गिरा दिया और अंत तक कंट्रोल बनाए रखा।

_suchika_tariyal

इमोशनल कर देगी सुचिका तारियाल की कहानी (फोटो साभार- _suchika_tariyal)

प्रेरणादायक है सुचिका की कहानी

सुचिका की यह कहानी बेहद प्रेरणादायक है। रोहतक की रहने वाली सुचिका ने एक छेड़छाड़ की घटना के बाद खुद की सुरक्षा के लिए जूडो सीखना शुरू किया था। एक दशक से ज्यादा समय बाद वही फैसला उन्हें एशियन गेम्स के पोडियम तक ले आया। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से ट्रेनिंग शुरू की, फिर पालम के दादा देव मंदिर सेंटर और बाद में SAI भोपाल में अभ्यास किया।

End of Feed