नई दिल्ली: भारत की स्टार महिला एथलीट दुती चंद डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई हैं। इसके बाद भारतीय ओलंपिक संघ ने उनके स्पर्धाओं में भाग लेने पर अस्थाई तौर निलंबित कर दिया है। देश की सबसे तेज महिला धाविका दुती चंद एशियाई खेलों की सिल्वर मेडल विजेता है। साथ ही वो वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में 100 मीटर स्पर्धा की चैंपियन रही हैं। उनके नाम इंडोर गेम्स में सबसे तेज गति से 60 मीटर की दूसरी 7.28 सेकेंड में पूरी करने का नेशनल रिकॉर्ड दर्ज है। ये रिकॉर्ड उन्होंने साल 2016 में दोहा में कायम किया था।
दुती चंद अनाबॉलिक स्टेरॉयड के सेवन की दोषी पाई गई हैं। राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी (नाडा) द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया,'दुती चंद को एंडराइन, ओस्टराइन और लिगांड्रोल के सेवन का दोषी पाया गया है।'दुती को जो सैंपल पॉजिटिव पाया गया है पिछले साल 5 दिसंबर को भुवनेश्वर में लिया गया था।
