Rafael Nadal Retirement: क्ले कोर्ट के बादशाह ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, जानें कब खेलेंगे आखिरी मैच

Rafael Nadal Retirement: टेनिस के फैंस के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दरअसल स्टार खिलाड़ी और 22 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता राफेल नडाल ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने एक वीडियो मैसेज जारी किया है जिसमें राफेल नडाल काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं।

Rafael Nadal Retirement: दुनिया के सबसे महान टेनिस खिलाड़ियों में शुमार 22 बार के ग्रेंडस्लैम विजेता राफेल नडाल ने इस खेल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। राफेल नडाल ने गुरुवार को टेनिस से संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि वह मौजूदा सत्र के अंत में अपना आखिरी मैच खेलेंगे। गुरुवार को जारी एक वीडियो संदेश में नडाल ने कहा कि 'मैं आपको यह बताने के लिए यहां हूं कि मैं टेनिस से संन्यास ले रहा हूं। वास्तविकता यह है कि पिछले कुछ साल मेरे लिए मुश्किल रहे हैं, खासकर पिछले दो साल।'

nadal x

राफेल नडाल (फोटो- X)

नडाल स्पेन के मलागा में अगले महीने होने वाले डेविस कप फाइनल में अपना अंतिम प्रदर्शन करेंगे। प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबले 19 नवंबर से खेले जाएंगे। नडाल ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैं बिना किसी सीमा के खेल पाया हूं।" इस दिग्गज टेनिस स्टार का करियर चोटों के कारण प्रभावित रहा है और वह पिछले साल अपने पसंदीदा टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन से चूक गए थे और 2024 के मार्की मेजर संस्करण में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव से पहले दौर में हार गए थे।

End of Feed