स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024: तीरंदाजों ने भारत को दी बड़ी खुशखबरी, सेमीफाइनल में पहुंची धीरज और अंकिता भगत की जोड़ी

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय दल के लिए आज का दिन और भी बेहतर हो गया है। भारत की तीरंदाजी जोड़ी धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भगत ने तीरंदाजी के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। वे अब पदक से केवल एक कदम दूर हैं।

Image

धीरज-अंकिता (फोटो- AP)

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय दल को एक और बड़ी खुशखबरी मिली है। भारत के तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भगत की जोड़ी ने मिस्क्ड टीम इवेंट के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। वे अब मेडल से केवल एक कदम दूर है। भारतीय तीरंदाजों ने अब तक निराश किया था और एक भी गेम में सेमीफाइनल तक ही नहीं पहुंच पाए थे लेकिन आखिरकार तीरंदाजों ने खुशखबरी दी है। धीरज और अंकिता की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में स्पेन को 5-3 के अंतर से हराया है।

क्वालीफिकेशन दौर में पांचवें स्थान पर रहने वाले धीरज और अंकिता ने पाब्लो और ईलिया की जोड़ी को 38-37, 38-38, 36-37, 37-36 से हराया।स्पेन की 13वीं वरीय जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को कड़ी टक्कर दी। पाब्लो और ईलिया ने प्री क्वार्टर फाइनल में चीन की चौथी वरीय जोड़ी को हराकर उलटफेर किया था।

पहले सेट से ही शुरू की जीत की तैयारी

धीरज और अंकिता ने पहला सेट 38-37 से जीता। धीरज ने अपने दोनों निशानों पर 10 अंक जुटाए जबकि अंकिता ने नौ-नौ अंक हासिल किए।

दूसरा सेट 38-38 से बराबर रहा।धीरज और अंकिता ने हालांकि तीसरा सेट 36-37 से गंवा दिया जिससे स्कोर 3-3 हो गया। पाब्लो और ईलिया ने 10-10 अंक के साथ शुरुआत की जिसके जवाब में धीरज और अंकिता दोनों ने नौ अंक जुटाए। पाब्लो ने दूसरे प्रयास में आठ जबकि ईलिया ने नौ अंक जुटाए। अंकिता हालांकि इसके बाद आठ अंक ही जुटा सकीं जिससे धीरज के 10 अंक पर निशाना साधने के बावजूद भारत ने सेट गंवा दिया।

चौथे और निर्णायक सेट में अंकिता ने नौ और धीरज ने 10 अंक से शुरुआत की। पाब्लो और ईलिया क्रमश: नौ और आठ अंक से 17 अंक ही जुटा सके।दूसरे प्रयास में अंकिता ने आठ अंक बनाए लेकिन धीरज ने 10 अंक जुटाए।पाब्लो और ईलिया दोनों को टाईब्रेक के लिए 10 अंक जुटाने थे लेकिन पाब्लो का निशाना नौ अंक पर लगा।

प्री क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया को दी मात

इससे पहले भारतीय जोड़ी ने प्री क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया की डायनंदा चोइरुनिसा और आरिफ पंगेस्तु की जोड़ी को 5-1 से शिकस्त दी।

भारतीय जोड़ी ने पहले सेट को 37-36 से जीतने के बाद दूसरा सेट 38-38 से बराबर किया।तीसरे सेट में अंकिता के दोनों निशाने 10 अंक पर लगे जिससे भारत ने 12वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी के खिलाफ 38-37 से जीत के साथ मैच अपने नाम कर लिया।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुन... और देखें

End of Article