स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024: तीरंदाजी में कांस्य पदक से चूकी अंकिता भकत और धीरज बोमदेवरा की जोड़ी, अमेरिका के खिलाफ मिली हार

भारत की अंकिता भकत और धीरज बोमदेवरा की जोड़ी को पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक मुकाबले में अमेरिका की कैसी कॉफहोल्ड और ब्रैडी एलिसन की जोड़ी के खिलाफ 6-2 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

Image

अंकिता भकत और धीरज

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • अंकिता भकत और धीरज बोमदेवरा की जोड़ी कांस्य पदक से चूकी
  • अमेरिकी जोड़ी के खिलाफ मिली 6-2 से हा
  • पहली बार तीरंदाजी के पदक मुकाबले में पहुंची थी भारतीय जोड़ी

पेरिस: अंकिता भकत और धीरज बोमदेवरा की जोड़ी को अमेरिका के खिलाफ तीरंदाजी के मिक्स्ड इवेंट के कांस्य पदक मुकाबले में अमेरिका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही भारतीय जोड़ी का पदक जीतने का मौका हाथ से निकल गया। भारतीय जोड़ी ने अमेरिका की कैसी कॉफहोल्ड और ब्रैडी एलिसन की जोड़ी के खिलाफ कांस्य पदक मुकाबले में खराब शुरुआत की और शुरुआतो दो सेट गंवा दिए। अंकिता धीरज की जोड़ी ने तीसरे सेट में शानदार वापसी की लेकिन चौथा सेट गंवाते ही पदक भी गंवा दिया। अमेरिकी जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 37-38, 37-35, 34-38, 37-35 के अंतर से मात दी।

भारतीय जोड़ी ने गंवाए पहले दो सेट

पहले सेट में अंकिता ने 7 अंक के साथ शुरुआत की लेकिन इसके बाद तीन 10 के स्कोर के बावजूद भारतीय टीम ने पहला सेट 37-38 से गंवा दिया। दूसरे सेट की शुरुआत भी अंकिता ने 7 अंक के साथ की इसके बाद 10, 9,9 के स्कोर के साथ भारतीय टीम ने दूसरा सेट 35-37 से गंवा दिया।

तीसरे सेट में धमाकेदार वापसी के बाद गंवाया मैच और पदक

तीसरे सेट में भारतीय टीम ने शानदार वापसी की और 38-34 से अपने नाम कर लिया। इस सेट में भारतीय जोड़ी ने 10, 9, 9, 10 स्कोर किया। वहीं अमेरिकी जोड़ी केवल 34 (10, 7, 9, 8) अंक जोड़ पाई। लेकिन चौथे सेट में भारतीय टीम फिर लड़खड़ा गई और 8,9,8,10 के साथ केवल 35 अंक जोड़ सकी। वहीं अमेरिकी जोड़ी ने 10,9,9,9 के साथ कुल 37 अंक जोड़े और कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article