स्पोर्ट्स

FIFA World Cup: फुटबॉल विश्व कप से पहले अर्जेंटीना को बड़ा झटका, मेस्सी हुए चोटिल

Lionel Messi Injured: लियोनेल मेस्सी की बायीं हैमस्ट्रिंग में समस्या है, जो विश्व कप चैंपियन अर्जेंटीना के लिए अपने खिताब का बचाव करने का अभियान शुरू करने से पहले बुरी खबर है। मेस्सी का सोमवार को चिकित्सा परीक्षण किए गए। यह किस तरह के परीक्षण थे इसका खुलासा नहीं किया गया लेकिन यह बताया गया कि उनकी बायीं हैमस्ट्रिंग की मांसपेशियों में कुछ समस्या है।

Image

फीफा विश्व कप 2026 से पहले लियोनेल मेस्सी चोटिल

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • फीफा विश्व कप 2026
  • अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के लिए बुरी खबर
  • महान खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी हुए चोटिल

Lionel Messi Injury Updates: इंटर मियामी ने पुष्टि की है कि स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी की बायीं हैमस्ट्रिंग में समस्या है, जो विश्व कप चैंपियन अर्जेंटीना के लिए अपने खिताब का बचाव करने का अभियान शुरू करने से पहले बुरी खबर है। मेस्सी का सोमवार को चिकित्सा परीक्षण किए गए। यह किस तरह के परीक्षण थे इसका खुलासा नहीं किया गया लेकिन यह बताया गया कि उनकी बायीं हैमस्ट्रिंग की मांसपेशियों में कुछ समस्या है। मेस्सी इंटर मियामी की तरफ से खेलते हुए रविवार को मैच के बीच से मैदान छोड़कर चले गए थे।

इस तरह की परेशानियों में चोट की गंभीरता के आधार पर वापसी की समय सीमा तय की जाती है और मेस्सी के मामले में अभी यह सुनिश्चित नहीं है कि वह कब तक वापसी करेंगे। इंटर मियामी ने विज्ञप्ति में कहा, ’’शारीरिक गतिविधियों में उनकी वापसी की समयसीमा उनकी चिकित्सकीय और कार्यात्मक प्रगति पर निर्भर करेगी।"

मेस्सी की इस चोट के कारण अर्जेंटीना की विश्व कप की योजनाओं को करारा झटका लग सकता है क्योंकि यह स्टार स्ट्राइकर पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वह पूरी तरह फिट होने पर ही विश्व कप में खेलेंगे।

अर्जेंटीना विश्व कप के ग्रुप जे में है जिसमें उसका सामना 16 जून को कंसास सिटी में अल्जीरिया, 22 जून को अर्लिंग्टन, टेक्सास में ऑस्ट्रिया और 27 जून को अर्लिंग्टन में ही जॉर्डन के खिलाफ होगा।

मेस्सी पांच विश्व कप में हिस्सा ले चुके हैं और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में दो बार गोल्डन बॉल पुरस्कार जीत चुके हैंं। उन्होंने यह पुरस्कार पहली बार 2014 में और फिर 2022 में जीता था जब उन्होंने अर्जेंटीना को खिताब दिलाया था। यह पुरस्कार 1982 से ही दिया जा रहा है, लेकिन वह इसे दो बार जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। अर्जेंटीना ने पिछली बार मेस्सी की अगुवाई में फीफा विश्व कप का खिताब जीत था और इस बार ये उनका अंतिम फुटबॉल वर्ल्ड कप भी हो सकता है।

(भाषा इनपुट)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article