ऐतिहासिक पल! भारत के खिलाफ पहली बार फ्रेंडली फुटबॉल मैच खेलेगा ब्राजील , इस दिन होगी भिड़ंत

भारतीय फुटबॉल टीम 3 अक्टूबर, 2026 को कोलकाता के मशहूर साल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील के साथ एक ऐतिहासिक इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच खेलेगी। इसका ऐलान दोनों देशों के भारत और ब्राजील ने आधिकारिक तौर पर कर दिया है।

नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल टीम 3 अक्टूबर, 2026 को कोलकाता के मशहूर साल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील के साथ एक ऐतिहासिक इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच खेलेगी। इस खबर की पुष्टि ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) और ब्राज़ीलियन फुटबॉल कॉन्फेडरेशन (CBF)ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए की है। यह पहला मौका होगा जब दोनों देशों की सीनियर टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। ब्राजील की सीनियर टीम भी इतिहास में पहली बार भारतीय सरजमीं पर खेलेगी। ब्राजील की U-17 टीम भारत में साल 2017 में आयोजित अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान 'सिटी ऑफ़ जॉय' के नाम से मशहूर कोलकाता में कई मैच खेली थी।

India vs Brazil Football Match

भारत बनाम ब्राजील, फुटबॉल मैच (फोटो क्रेडिट AI Generated)

भारत में हैं ब्राजील के सबसे ज्यादा विदेशी प्रशंसक

भारत के खिलाफ कोलकाता में फ्रेंडली मैच खेलने का ऐलान करते हुए ब्राजील फुटबॉल फेडेरेशन (सीबीएफ) ने कहा, भारत में ब्राजील की टीम के सबसे ज्यादा विदेशी प्रशंसक हैं। सीबीएफ ने कहा, ब्राजील भारत के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा। यह ऐतिहासिक मुकाबला शनिवार, 3 अक्टूबर को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीडांगण (साल्ट लेक स्टेडियम) में होगा। कोलकाता को भारतीय फुटबॉल की राजधानी कहा जाता है। यहां पर कई बड़े फुटबॉल मैच आयोजित हुए हैं, जिनमें 2017 फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप के दौरान ब्राजील की टीम के मैच भी शामिल हैं। साल 1984 में निर्मित इस स्टेडियम की क्षमता 63,000 दर्शकों की है। यहां नियमित रूप से देश के सबसे बड़े क्लब फुटबॉल डर्बी मैचों का आयोजन होता है।

End of Feed