India wins first match in Breaking: पेरिस ओलंपिक 2024 में एक नए खेल की शुरुआत हुई है जिसने सभी को अपनी ओर खींच लिया है। डांस से जुडे़ इस गेम का नाम ब्रेकिंग प्रतियोगिता है। पेरिस 2024 ओलंपिक में ब्रेकिंग प्रतियोगिता में भारत का कोई प्रतिनिधि नहीं था, लेकिन पूरे स्टेडियम में इंडिया नाम इंडिया' नाम ने निश्चित रूप से हलचल मचा दी। हालांकि, यह कोई भारतीय एथलीट नहीं था, बल्कि एक डच सनसनी थी जिसने अपनी कला से सभी को हैरान कर दिया और पहला मैच जीत लिया।
दरअसल नीदरलैंड के हेग से आने वाली 18 वर्षीय बी-गर्ल इंडिया सरजो ने ब्रेकिंग में पहली स्वर्ण पदक विजेता के रूप में ओलंपिक इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है।जबकि ब्रेकर आमतौर पर छद्म नाम या बी-गर्ल नाम से जाने जाते हैं, उसने अपने असली नाम से जाना चुना। इंडिया ओलंपिक में ब्रेकिंग में जीत दर्ज करने वाली पहली ब्रेकर भी है।
