Vece Paes funeral: पंच तत्व में विलीन हुए लिएंडर पेस के पिता वेस पेस, अंतिम यात्रा में शामिल हुए सौरव गांगुली और दिलीप टिर्की

साल 1972 में म्यूनिख ओलंपिक में हॉकी का कांस्य पदक जीतने वाली टीम इंडिया के सदस्य रहे वेस पेस रविवार को पंच तत्व में विलीन हो गए। उनकी अंत्योष्टि में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की सहित खेल जगत के कई लोग शामिल हुए।

कोलकाता: ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य और दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के पिता डॉ. वेस पेस की रविवार को हुई अंत्येष्टि में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की शामिल हुए। डॉ. पेस 1972 में म्यूनिख ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। उनका पार्किंसन रोग और उम्र संबंधी बीमारियों के कारण बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। डॉ. पेस के पार्थिव शरीर को जब मैदान टेंट में अंतिम दर्शन के लिए लाया जा रहा था तब युवा खिलाड़ी सड़क के दोनों ओर कतार में खड़े होकर अपनी हॉकी स्टिक उठाकर को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे। इस मौके पर देश में हॉकी के सबसे पुराने संघ, हॉकी बंगाल के अधिकारी भी मौजूद थे।

Vace Pace funeral

वेस पेस की अंतिम यात्रा (फोटो क्रेडिट Hockey India Facebook)

सौरव गांगुली ने लिएंडर पेस को बंधाया ढांढस

End of Feed