स्पोर्ट्स

इंग्लैंड ने सर्बिया को 5-0 से हराया,​​ फ्रांस और पुर्तगाल उलटफेर से बचे

किलियन एम्बाप्पे ने फ्रांस को संकट से बाहर निकाला, क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रिकॉर्ड गोल करके पुर्तगाल को हार से बचाया जबकि इंग्लैंड ने बड़ी जीत हासिल करके फुटबॉल विश्व कप के यूरोपीय क्वालीफाइंग में अपना विजय अभियान जारी रखा।

Image

इंग्लैंड ने सर्बिया को हराया

Photo : AP

किलियन एम्बाप्पे ने फ्रांस को संकट से बाहर निकाला, क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रिकॉर्ड गोल करके पुर्तगाल को हार से बचाया जबकि इंग्लैंड ने बड़ी जीत हासिल करके फुटबॉल विश्व कप के यूरोपीय क्वालीफाइंग में अपना विजय अभियान जारी रखा।

यूरोप की इन तीन फुटबॉल महाशक्तियों ने इस तरह से 2026 में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने की तरफ मजबूर कदम बढ़ाए जबकि एर्लिंग हैलैंड ने चेहरे पर टांके लगे होने के बावजूद नार्वे की 11-1 से बड़ी जीत में पांच गोल किए। नोनी मडुके, एज्री कोंसा और मार्क गुएही ने गोल किए, जिससे इंग्लैंड ने सर्बिया को 5-0 से हराकर बड़ी जीत हासिल की।

फ्रांस ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए एमबाप्पे के गोल और एक अन्य गोल करने में मदद की बदौलत आइसलैंड को 2-1 से हराया। जोआओ कैंसेलो ने 86वें मिनट में विजयी गोल करके पुर्तगाल को हंगरी पर 3-2 से जीत दिलाई। रोनाल्डो ने इस मैच में पेनल्टी पर गोल किया जो विश्व कप क्वालीफाइंग में उनका 39वां गोल था, जिससे उन्होंने ग्वाटेमाला के कार्लोस रुइज़ के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

बस के दरवाज़े से हुई दुर्घटना के बाद चेहरे पर टांके लगे होने के बावजूद हैलैंड ने पहले हाफ में हैट्रिक सहित पांच गोल दागे, जिससे नॉर्वे ने मोल्दोवा को 11-1 से करारी शिकस्त दी।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article