नोएडा के एक सेक्टर जितनी आबादी वाला देश कुरासाओ, FIFA वर्ल्ड कप में आज पहली बार खेलेगा मैच

FIFA World Cup 2026: कुरासाओ देश के बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे। यह देश भारत के सबसे छोटे राज्य गोवा से तकरीबन 9 गुना छोटा है। जहां गोवा का एरिया 3702 वर्ग किमी है, वहीं कुरासाओ सिर्फ 444 वर्ग किमी में बसा है।

FIFA World Cup 2026: फुटबॉल का सबसे बड़ा मंच सज चुका है। FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज रात वो मैच होने जा रहा है जिस पर पूरी दुनिया की नजर होगी। आज के मुकाबले में एक तरफ चार बार की वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी है और दूसरी तरफ वर्ल्ड कप में डेब्यू करने जा रहा देश कुरासाओ है। यह मैच भारतीय समयानुसार आज रात 10:30 बजे ह्यूस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। कुरासाओ साउथ कैरेबियन सागर और डच कैरेबियन एरिया में छोटा-सा द्वीपीय देश है। कुरासाओ नीदरलैंड के साम्राज्य का एक घटक देश है। कुरासाओ ने नवंबर 2025 में पहली बार FIFA वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया था।

Curacao

कुरासाओ का जर्मनी से मुकाबला (thebluewaveffk)

End of Feed