क्रिकेट

टीम इंडिया में मौका मिलने पर कैसा था यशस्वी के पिता का रिएक्शन, खुद क्रिकेटर ने किया साझा

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 24, 2023, 09:30 AM IST

पहली बार टीम इंडिया में शामिल किए गए युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपने पिता की पहली प्रतिक्रिया के बारे में बताया है जब उन्हें पहली बार पता चला कि उनके बेटे का चयन टीम इंडिया में हुआ है। आपको बता दें कि वेस्टइंडीज दौरे के लिए जो टीम का ऐलान हुआ है, उसमें यशस्वी का भी नाम है।

Image

यशस्वी जायसवाल (साभार-IPL)

KEY HIGHLIGHTS
  • टीम इंडिया में युवा बल्लेबाज यशस्वी को मौका
  • क्या थी पिता की पहली प्रतिक्रिया
  • खुद यशस्वी जायसवाल ने किया शेयर

जुलाई में होने वाले वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम के टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस स्क्वॉड में पहली बार यशस्वी जायसवाल को शामिल किया गया है। जयसवाल को टेस्ट टीम में जगह मिली है। टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे पर दो टेस्ट मैच खेलेगी। टीम इंडिया में जगह मिलने के बाद यशस्वी के पिता की प्रतिक्रिया भावुक करने वाली थी। खुद यशस्वी जायसवाल ने बताया कि जब उनके पिता को इस बारे में पता चला तो उनकी पहली प्रतिक्रिया क्या थी?

भावुक हो गए थे यशस्वी के पिता

पीटीआई से बात करते हुए यशस्वी जायसवाल ने बताया 'मेरे पिता तो जब इस बारे में पता चला तो वह रोने लगे। हालांकि, मैं अब तक मां से नहीं मिला है। प्रैक्टिस के लिए मैं सुबह से बाहर था। कुछ समय बाद मैं अपनी मां से मिलूंगा।'

यशस्वी हाल ही में हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टीम में भी रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर थे। उन्हें आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिला है। यशस्वी ने कहा 'मुझे अच्छा लग रहा है और मैं अपना बेस्ट देने की कोशिश करूंगा। मैं थोड़ा नर्वस था जब तक मुझे पता नहीं था कि टीम में मेरा नाम है या नहीं'

उन्होंने आगे कहा 'मेरी तैयारी जोरों से चल रही है और मैं इसके लिए लगातार सीनियर खिलाड़ियों से सलाह भी ले रहा हूं। मैंने अब तक उनसे सीखा है कि कुल मिलाकर आप पर ही निर्भर करता है कि आप किस माइंडसेट से खेलते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बात रोहित शर्मा, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ियों से हुई है।'

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मैच 12-16 जुलाई और दूसरा मैच 20-24 जुलाई के बीच खेला जाएगा। आईपीएल में यशस्वी अपनी टीम राजस्थान की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 14 मैच में 48.08 की औसत से 625 रन बनाए थे। उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक भी लगाया था।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article