Yashasvi Jaiswal creates history in WTC: भारतीय क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश क्रिकेट टीम को कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में रोमांचक तरीके से मात दे दी है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज को 2-0 से जीत लिया है। इस मैच में भारत की जीत के हीरो यशस्वी जायसवाल रहे उन्होंने रिश से बाधित खेल की दोनों पारियों में अर्द्धशतक बनाए, वह भी बहुत तेज़ गति से।
यशस्वी जायसवाल ने इन दोनों बेहतरीन पारियों से भारतीय टीम की इस सीरीज में जीत को सुनिश्चित की ही साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। उन्होंने ऐसा कमाल किया है जो कि कोई भी भारतीय खिलाड़ी आज तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में नहीं कर पाया हो।
यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास
यशस्वी जायसवाल ने दूसरे टेस्ट की चौथी पारी में 40 गेंदों पर 51 रन बनाए। उनके अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 चक्र में 1217 रन हो गए हैं। वह WTC के इस संस्करण में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और कुल मिलाकर दूसरे नंबर पर हैं। वह अब WTC के एक ही चक्र में 1200 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय भी बन गए हैं। पहले गेम में 71 रन की पारी के साथ, जायसवाल ने अजिंक्य रहाणे को पीछे छोड़ते हुए WTC के एक ही संस्करण में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बन गए। रहाणे ने 2019-21 चक्र में 1159 रन बनाए थे।
एक ही डब्ल्यूटीसी चक्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय
यशस्वी जायसवाल (2023-25) – 1217 रन
अजिंक्य रहाणे (2019-21) – 1159 रन
रोहित शर्मा (2019-21) – 1094 रन
भारत ने ऐसे दर्ज की जीत
कानपुर टेस्ट की बात करें तो इसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने बारिश से प्रभावित पारी में 233 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय क्रिकेट टीम ने मैच को जीतने के इरादे से केवल 34.4 ओवर में 285 रन बना दिए। इसके बाद दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम केवल 146 रनों पर आउट हो गई। वहीं भारत को जीत के लिए 93 रनों का लक्ष्य मिला जिसे टीम ने आसानी से चेज कर लिया।
