क्रिकेट

MIW vs GG: WPL के पहले मैच में इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गए ये खिलाड़ी

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 5, 2023, 09:07 AM IST

पहला हमेशा खास होता है और डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम नवीं मुंबई में खेले गए WPL के पहले मैच में कई ऐसे खिलाड़ी रहे जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गए। हरमनप्रीत कौर से लेकर तनुजा कंवर और हरलीन देओल से लेकर हेली मैथ्यूज सब इस ऐतिहासिक मैच का हिस्सा बनीं।

Image

हरमनप्रीत कौर, कप्तान मुंबई इंडियंस

Photo : Twitter

डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार की शाम भारतीय क्रिकेट के एक नए युग की शुरुआत हो गई। पहले मैच में मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच मुकाबला हुआ और हरमन की सेना ने 143 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर बाकी टीम को चेतावनी दे दी कि उनके लिए मुकाबला आसान नहीं रहने वाला है।

इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गए खिलाड़ी

विमेंस प्रीमियर लीग के पहले मुकाबले में हरमनप्रीत कौर, तनुजा कंवर, हरलीन देओल, हेली मैथ्यूज जैसी खिलाड़ी हमेशा के लिए विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में दर्ज हो गए।

WPL में पहला विकेट लेने वाली खिलाड़ी बनीं तनुजा

WPL 2023 में पहला विकेट लेने का श्रेय तनुजा कंवर को गया। गुजरात जाएंट्स की स्पिन गेंदबाज तनुजा ने मैच के तीसरे ही ओवर में यास्तिका भाटिया को ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी वेयरहम के हाथों कैच कराया।

पहला छक्का जड़ने का श्रेय हेली मैथ्यूज के नाम रहा

मुंबई की तरफ से ओपनिंग करने उतरी हेली मैथ्यूज ने WPL का पहला छक्का जड़ा। उन्होंने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर तेज गेंदबाज मानसी जोशी को छक्का जड़ा।

शून्य पर आउट होने वाली पहली खिलाड़ी बनीं हरलीन

WPL में शून्य पर आउट होने वाली पहली खिलाड़ी बनीं हरलीन देओल जिन्हें सिवर ब्रंट ने आउट किया।

मुंबई की कप्तान के बल्ले से निकला WPL का पहला अर्धशतक

मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने धमाकेदार अंदाज में अर्धशतकीय पारी खेल अपनी टीम के लिए एक विशाल स्कोर बनाने में मदद की। उन्होंने 14 चौकों की मदद से 30 गेंद पर 65 रन की पारी खेली। उन्होंने एमिलिया कैर के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 89 रन जोड़े जो WPL की पहली अर्धशतकीय साझेदारी भी बनी। मुंबई का अगला मुकाबला 6 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ होगा।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article