वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग: टेस्ट मैच का रोमांच एकबार फिर लौट आया है। 11 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस बार डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के सामने पहली बार फाइनल में जगह बनाने वाली साउथ अफ्रीका की टीम है। अक्सर बड़े मौकों पर चोक करने वाली अफ्रीकी टीम के पास खुद को साबित करने का यह एक बेहतरीन मंच है। बीते कुछ महीनों में खासतौर से टेस्ट क्रिकेट में तेंबा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने जिस तरह की क्रिकेट खेली है उसको देखते हुए उम्मीदें जगती है।
दूसरी तरफ सामने ऑस्ट्रेलिया है जो बड़े मौकों पर खेलने का दबाव आसानी से हैंडल करने जानती है। पैट कमिंस के नेतृत्व में यह लगातार उसका दूसरा WTC फाइनल है। लेकिन एक बात को तय है कि साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला यह मुकाबला आसान बिल्कुल नहीं रहने वाला और क्रिकेट के असली फैंस को एक मजेदार टेस्ट मैच देखने को मिलने वाला है। अगर आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे पहले इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
कब होगा ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला (WTC Final Match Date)
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला बुधवार 11 जून को खेला जाएगा।
कहां होगा ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला (WTC Final Match Venue)
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला (WTC Final Match Timing)
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 3 बजे होगा।
टीवी पर कहां देखें ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला (WTC Final Match On Tv)
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है।
कहां देखें ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (WTC Final Match Live Streaming)
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JIOHOTSTAR) पर देख सकते हैं।
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड-
दक्षिण अफ्रीका: टोनी डी ज़ॉर्जी, रियान रिकल्टन, एडेन मार्करम, तेंबा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन, वियान मुल्डर, मार्को यान्सेन, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, लुंगी एन्गिडी, ड्वेन पीटरसन, केशव महाराज, सेनुरन मुथुस्वामी।
ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, सैम कॉन्स्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, एलेक्स केरी, जोश इंगलिस, कैमरॉन ग्रीन, ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड, स्कॉट बोलैंड, नाथन लियोन, मैट कुहनमैन।
