क्रिकेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, एक और खिलाड़ी चोटिल, दूसरे को मधुमक्खी ने काटा

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Oct 21, 2023, 08:20 PM IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप 2023 के धर्मशाला में खेले जाने वाले मुकाबले से पहले भारतीय खेमे से दो चिंतित करने वाली खबरें आई हैं।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम

Photo : AP

धर्मशाला: न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप 2023 के मुकाबले से पहले भारतीय टीम के सामने धर्मशाला में शनिवार को अभ्यास के दौरान एक साथ कई बड़ी परेशानियां खड़ी हो गईं। हार्दिक पांड्या पहले ही बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे। वो न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में शनिवार को भारतीय खेमे से दो चिंता की खबरें आईं।

सूर्या की दाहिनी कलाई पर लगी गेंद

पहली खबर हार्दिक पांड्या का कीवी टीम के खिलाफ विकल्प माने जा रहे सूर्यकुमार यादव को लेकर है। सूर्यकुमार यादव के दाहिने हाथ की कलाई में अभ्यास के दौरान गेंद जाकर लगी। चोट लगने के बाद सूर्या नेट्स से चले गए। उनकी चोट कितनी गंभीर है इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। बीसीसीआई की ओर से इस बारे में कोई सूचना आधिकारिक तौर पर नहीं जारी की गई है।

ईशान किशन को मधुमक्खी ने काटा

वहीं दूसरी खबर बांए हाथ के आतिशी बल्लेबाज ईशान किशन को लेकर आई। ईशान किशन को अभ्यास के दौरान मधुमक्खी ने काट लिया। मधुमक्खी के काटते ही ईशान तुरंत मैदान के बाहर चले गए। उन्हें सपोर्ट स्टाफ ने आनन-फानन में अटैंड किया और उनका इलाज किया।

शमी ने फिर नहीं किया अभ्यास

अभ्यास के लिए आज भारत के कई खिलाड़ी नहीं पहुंचे जिसमें केएल राहुल, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह अहम हैं। मोहम्मद शमी शनिवार को नेट्स पर नजर नहीं आए। वहीं शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद सिराज ने बल्लेबाजी का अभ्यास किया।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article