क्रिकेट

Mohammed Shami: विश्व कप 2023 में अपनी पहली गेंद पर शमी ने किया बोल्ड, देखिए VIDEO

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Oct 22, 2023, 03:18 PM IST

Mohammed Shami wicket video, World Cup 2023: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे विश्व कप 2023 के मुकाबले में धर्मशाला के मैदान पर टीम इंडिया ने दो बदलाव किए। हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर की जगह मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव की टीम में एंट्री हुई। मोहम्मद शमी का इस विश्व कप में ये पहला मैच है और उन्होंने आते ही अपनी पहली गेंद पर शानदार अंदाज में बोल्ड करते हुए विकेट लिया।

Image

मोहम्मद शमी (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी वनडे विश्व कप 2023
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबला
  • मोहम्मद शमी ने विश्व कप 2023 की अपनी पहली गेंद पर लिया विकेट

Mohammed Shami Wicket, IND vs NZ, World Cup 2023: आज वनडे विश्व कप 2023 में धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला हो रहा है। इस विश्व कप की दो टीमें जिन्होंने अब तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और साथ ही टीम में दो बदलाव भी किए। शार्दुल ठाकुर और चोटिल हार्दिक पांड्या की जगह टीम में मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव की इस विश्व कप में पहली बार टीम में एंट्री हुई। मोहम्मद शमी ने एक बार फिर खुद को साबित किया और विश्व कप 2023 की अपनी पहली ही गेंद पर विकेट चटका दिया।

भारत-न्यूजीलैंड विश्व कप 2023 मुकाबले में टीम इंडिया पहले गेंदबाजी करने उतरी। भारत को मोहम्मद सिराज ने पहली सफलता चौथे ही ओवर में दिला दी जब श्रेयस अय्यर के एक शानदार कैच पर डेवोन कॉनवे शून्य पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कुछ ओवर तक विकेट नहीं गिरे और कप्तान रोहित शर्मा ने आखिरकार मोहम्मद शमी को गेंद थमा दी। शमी इस विश्व कप में अपना पहला ओवर करने उतरे।

मोहम्मद शमी अपना पहला और इस पारी का नौवां ओवर करने आए और उनके सामने थे विल यंग जिन्होंने इस विश्व कप में अच्छी बल्लेबाजी की है और वो 17 रन बनाकर टिके हुए थे। मोहम्मद शमी ने ऑफ स्टंप की लाइन पर लेंथ शॉर्ट गेंद फेंकी जो बाउंस करने के बाद सीधे अंदर की ओर आई और विल यंग पूरी तरह से चकमा खा गए, गेंद ने विकेट बिखेर दिए और मोहम्मद शमी को इस विश्व कप की अपनी पहली ही गेंद पर विकेट हासिल हुआ। देखिए उस विकेट का वीडियो जो आईसीसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व कप 2023 में एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है और वो अंक तालिका में दूसरे स्थान परहै। वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने भी एक भी मुकाबला बिना गंवाए शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया हुआ है। इस मैच के बाद एक ही टीम बचेगी जो इस विश्व कप में अब तक अपराजित है।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article