क्रिकेट

Women T20 World Cup Semifinal Live Streaming: कब और कहां देखें विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले

Women T20 World Cup Semifinal Live Streaming: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले तय हो गए हैं। पहला सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 17 अक्टूबर को जबकि दूसरा सेमीफाइनल वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच 18 अक्टूबर को खेला जाएगा।

Image

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबले (साभार-T20 WORLD CUP)

Women T20 World Cup Semifinal Live Streaming: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 की चार सेमीफाइनलिस्ट टीम तय हो गई है। लीग के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी थी। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली ग्रुप बी की पहली टीम साउथ अफ्रीका थी।

ग्रुप ए से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड

ग्रुप ए से सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। 4 मैच में 4 जीत के साथ टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रही। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 54 रन से पटखनी देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल में पहुंचते ही भारत और पाकिस्तान का सफर एक साथ टी20 वर्ल्ड कप में खत्म हो गया।

कब होगा सेमीफाइनल मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले 17 और 18 अक्टूबर को खेले जाएंगे। 17 अक्टूबर को पहला सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच दुबई इंटरनेशनल (Dubai International Cricket Stadium) क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 18 अक्टूबर को वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल मुकाबले भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब और कहां देखें सेमीफाइनल मुकाबले

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनल पर देख सकते हैं। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर अलग-अलग भाषा में देख सकते हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article