WI vs IND Throwback: इस भारतीय बल्लेबाज के सामने कैरेबियाई गेंदबाजों की एक भी नहीं चली थी, जड़ा था शतक

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 12, 2023, 10:50 AM IST

WI vs IND Throwback: वेस्टइंडीज और भारत के बीच 10 मैचों की सीरीज का आगाज आज यानी 12 जुलाई को होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच सीरीज की शुरुआत टेस्ट मुकाबले से होगी। भारत और वेस्टइंडीज करीब 4 साल बाद आमने-सामने होंगी। आइए जानते हैं कि दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी टेस्ट मुकाबले में कैसा रहा था प्रदर्शन।

WI vs IND Throwback: टीम इंडिया लंबे समय के बाद टेस्ट मुकाबला खेलने के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर गई है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 10 मैचों की सीरीज खेली जानी है। इसकी शुरुआत बुधवार से यानी 12 जुलाई से होगी। दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेले जाएंगे। वहीं, सीरीज की बात करें तो इसका आगाज टेस्ट मुकाबले से होगी। भारत और वेस्टइंडीज टेस्ट मुकाबले में करीब 4 साल बाद आमने-सामने होंगे।

आखिरी मुकाबले में भारत को मिली थी बड़ी जीत

भारत और वेस्टइंडीज की टीम करीब 4 साल के बाद टेस्ट मुकाबले में आमने-सामने होने वाले हैं। इससे पहले दोनों टीमें 30 अगस्त 2019 को किंग्स्टन में आपस में भिड़े थे। इस मुकाबले में भारत ने बड़ी जीत हासिल की थी। टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 257 रन से हराया था। इस मुकाबले में भारतीय टीम विराट कोहली की कप्तानी में उतरी थी।

End of Feed