'बॉल दिख ही नहीं रही है', सुपर ओवर को लेकर छिड़ा नया विवाद, ढलते सूरज के बीच मैच की इजाजत पर उठा सवाल

सोमवार को रंगिरी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में श्रीलंका ए ने जब लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी गेंद पर इंडिया ए के 265 रनों के स्कोर की बराबरी कर ली, तो भारतीय खिलाड़ी तुरंत मैदान पर मौजूद दोनों अंपायरों के चारों ओर जमा हो गए और लंबी चर्चा शुरू हो गई। दांबुल्ला में रोशनी लगातार खराब हो रही थी और भारतीय खिलाड़ियों ने इसकी शिकायत अंपायर से की।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया-ए और श्रीलंका-ए का मैच चर्चा का विषय बन गया है। मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे की श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ हुई झड़प के बाद एक नया मामला सामने आ गया है कि खराब रोशनी में मैच खेला जाना चाहिए था या नहीं। दांबुल्ला में हुए मैच में झगड़े के बाद इस नए सवालों ने जन्म ले लिया है।

IND A discussion with Umpire about bad light

खराब रोशनी को लेकर अंपायर्स बहस। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

सोमवार को रंगिरी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में श्रीलंका ए ने जब लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी गेंद पर इंडिया ए के 265 रनों के स्कोर की बराबरी कर ली, तो भारतीय खिलाड़ी तुरंत मैदान पर मौजूद दोनों अंपायरों के चारों ओर जमा हो गए और लंबी चर्चा शुरू हो गई। दांबुल्ला में रोशनी लगातार खराब हो रही थी और भारतीय खिलाड़ियों ने इसकी शिकायत अंपायर से की, लेकिन मैच अधिकारी आगे चर्चा करने के इच्छुक नहीं दिखे।

End of Feed