SA vs NZ T20 Match, न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को मात देकर की टी20 विश्व कप के फाइनल में एंट्री, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को कोलकाता के ईडेन गार्डन्स मैदान पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदकर टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में एंट्री कर ली है। जानिए कैसा रहा न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका मैच के पल पल का हाल और रोमांच?

न्यूजीलैंड ने फिन ऐलन की 33 गेंद में आतिशी शतकीय पारी बदौलत दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट के अंतर से मात देकर टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में एंट्री कर ली है। साल 2024 की सेमीफाइनलिस्ट दक्षिण अफ्रीका ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 169 रन का स्कोर खड़ा किया। मार्को यानसेन ने 55(30) रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद जीत के लिए मिले 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आतिशी बल्लेबाजी की और 12.5 ओवर में लक्ष्य को एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। फिन ऐलन ने 33 गेंद में 100 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 8 छक्के जड़े। वहीं टिम सीफर्ट ने 58(33) रन बनाए। वहीं रचिन रवींद्र 13(11) रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की 8 मार्च, 2025 को फाइनल में न्यूजीलैंड की भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगी। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।

SA vs NZ, T20 World Cup 2026, Kal Ka match Kaun Jeeta

दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड, टी20 विश्व कप 2026, कल का मैच कौन जीता

न्यूजीलैंड ने जीता टॉस:

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कीवी टीम ने अपनी एकादश में एक और दक्षिण अफ्रीका ने तीन बदलाव किए।

End of Feed