Who Won Yesterday Cricket Match (28 January, 2024): कल का मैच कौन जीता? IND vs ENG, भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टी20 में मेहमानों ने लहराया परचम, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

IND vs ENG, Who Won Yesterday Third T20I Match (कल का मैच कौन जीता?): इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे टी20ई मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को मात दे दी है। इसी के साथ सीरीज 3 मैचों के बाद 2-1 पर खड़ी है। आइए जानते हैं राजकोट में खेले गए तीसरे टी20ई मैच के खास पल और कहां पलटा मैच?

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20
  • इंग्लैंड ने जीता मैच
  • जानें मैच से जुड़ी सारी हाइलाइट्स और स्कोरकार्ड

IND vs ENG, Who Won Yesterday Match (कल का मैच कौन जीता?): इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम को पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच में 26 रनों से मात दी दे है। इस जीत के साथ उन्होंने सीरीज में जीत का खाता खोल दिया है। भारत और इंग्लैंड की श्रृंखला तीन मैचों के बाद 2-1 पर खड़ी है। मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बेन डकेट की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 171 रन बनाए। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट झटके। वहीं इसके जवाब में भारतीय क्रिकेट टीम लगातार विकेट गंवाती गई और 20 ओवर में केवल 145 रन बना पाई। ऐसे में भारत को 26 रनों से हार का सामना करना पड़ा। ऐसा रहा मैच का पल-पल का रोमांच।

IND vs ENG 3rd T20 Who won match

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टी20 कल का मैच कौन जीता (फोटो - AP)

भारत ने जीता टॉस

इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टी20ई मैच में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत की तरफ से टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ। मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की वापसी हो गई है। वहीं अर्शदीप सिंह को आराम दिया गया है। वहीं इंग्लैंड की टीम में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।

End of Feed