Ind Vs USA T20 Toss LIVE: यूएसए ने जीता टॉस, टीम इंडिया करेगी पहले बल्लेबाजी

Ind Vs USA T20 Toss LIVE: भारत और अमेरिका के बीच टी20 वर्ल्ड कप में आज मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला होना है। यह दोनों टीम का पहला और ग्रुप ए का दूसरा मुकाबला होगा। भारत की कमान सूर्या के पास है जबकि अमेरिका का नेतृत्व मोनांक पटेल कर रहे हैं।

Ind Vs USA T20 Toss LIVE: टी20 वर्ल्ड कप में सूर्या एंड कंपनी अपने अभियान की शुरुआत मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में कर रही है। टीम इंडिया के सामने यूएसए की टीम है जहां यूएसए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस 6.30 बजे होगा। टीम इंडिया की कमान सू्र्यकुमार यादव के पास है जबकि यूएसए का नेतृत्व भारतीय मूल के मोनांक पटेल कर रहे हैं। यह पहला मौका है जब टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपने 3 दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा के बिना उतरेगी। भारतीय टीम की टॉप ऑर्डर बल्लेबाज खतरनाक फॉर्म में हैं और फैंस के लिए इस मैच को देखने का सबसे बड़ा कारण यही होना वाला है। दूसरी तरफ यूएसए के सौरभ नेत्रवलरकर और मोनांक पटेल पर सबकी नजर रहेगी। टीम इंडिया इस बड़े मंच पर किसी टीम को हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी। अमेरिकी टीम ने पिछले साल नौ में से आठ मैच जीते हैं और टी20 विश्व कप से पहले श्रीलंका में तीन सप्ताह के शिविर में भाग भी लिया है। ऐसे में फैंस एक शानदार मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं।

aaj ka toss kaun jeeta

भारत बनाम यूएसए (साभार-X)

कब होगा भारत और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच (IND vs USA Match Date)

भारत और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच शनिनवार, 7 फरवरी को होगा।

End of Feed