क्रिकेट

IND vs NZ 1st ODI Toss LIVE: आज का टॉस कौन जीता, भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे

ndia vs New Zealand Timing Today Match Toss: भारत और न्यूजीलैंड की टीम तीन मैच की वनडे सीरीज में भिड़ने को तैयार है। सीरीज का आगाज आज (11 जनवरी, 2026) को हो रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा में खेला जा रहा है।

Image

भारत न्यूजीलैंड पहला वनडे, आज का टॉस कौन जीता

IND vs NZ 1st ODI Toss LIVE, India vs New Zealand Timing Today Match (भारत बनाम न्यूजीलैंड आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta (11 January, 2026): भारत और न्यूजीलैंड की टीम तीन मैच की वनडे सीरीज में भिड़ने को तैयार है। सीरीज का आगाज आज (11 जनवरी, 2026) को हो रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा में खेला जा रहा है। भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill)संभाल रहे हैं जबकि न्यूजीलैंड की टीम की ब्रेसवेल (Michael Bracewell) के हाथों में है। 16 साल बाद वडोजरा में कोई मैच हो रहा है। पिच के बारे में कोई खास जानकारी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में मुकाबले में टॉस की खास भूमिका हो सकती है। आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है। भारत ने पहले वनडे में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत की प्लेइंग-11:

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर),वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11

डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़ैक फाउक्स, क्रिश्चियन क्लार्क, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक।

हेड टू हेड में भारत का पलड़ा भारी

भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच वनडे में बीच अबतक कुल 120 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से टीम इंडिया 62 में और न्यूजीलैंड की टीम 50 मैच में जीत हासिल करने में सफल रही हैष

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच कहां होगा? (IND vs NZ 1st ODI Match Venue)

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा के बीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

कब होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला (IND vs NZ 1st ODI Match Date)

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला 11 जनवरी, 2026 (रविवार) को खेला जाएगा।

भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा होगा? (IND vs NZ 1st ODI Match Timing)

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस आधा घंटा पहले यानी 1:00 बजे कराया जाएगा।

आज के मैच में टॉस कौन जीता? (IND vs NZ 1st ODI Toss Winner)

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले वनडे में शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

भारत और न्यूजीलैंड की वनडे टीम (India and New Zealand ODI Squads)

भारत:

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा।

न्यूजीलैंड:

माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, हेनरी निकोल्स, विल यंग, जोश क्लार्कसन, जैक फॉल्क्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लर्क, काइल जैमीसन, जेडन लेनॉक्स, माइकल रे।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!