IND vs ENG Semi Final: कहां खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मैच?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नॉक आउट मैच बुधवार, 4 मार्च से खेले जाएंगे। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका का सामना न्यूजीलैंड से है। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया की भिड़ंत इंग्लैंड से होगी। दोनों टीमों गजब की फॉर्म में हैं, जिससे एक रोमांचक मुकाबला हो सकता है। आइए जानते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच का सेमीफाइनल मैच कहां खेला जाएगा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लीग और सुपर-8 के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल तीन मैच बचे हैं। इनमें से दो मैच सेमीफाइनल के रूप में खेले जाएंगे। जबकि एक मुकाबला फाइनल का होगा। पहला सेमीफाइल दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होगा तो वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा।

IND vs ENG Semi Final.

भारत का सेमीफाइनल कहां होगा?

होली 2026 के दूसरे दिन भारतीय टीम 5 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज फाइनल में जगह पक्की करने उतरेगी। टी20 वर्ल्ड कप में जब-जब सेमीफाइनल में इंग्लैंड और भारत आमने-सामने हुई है, सेमीफाइनल जीतने वाली टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया है। साल 2022 में इंग्लैंड ने भारत को सेमीफाइनल में 10 विकेट से मात दी थी।

End of Feed