क्रिकेट

Next Match Of India: भारत का अगला मैच कब है, टी20 चैंपियन बनने के बाद अब विराट और रोहित आएंगे

When Is Next Match Of Team India: टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया है। लगातार दो बार वर्ल्ड कप खिताब और सबसे ज्यादा तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन चुका है भारत। अब भारतीय क्रिकेट टीम का अगला मैच और सीरीज कब है, किस टीम के साथ होगा मैच, यहां जानिए आगे का पूरा कार्यक्रम।

Image

भारत का अगला मैच कब है

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत ने जीता टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब
  • अब भारतीय क्रिकेट टीम का अगला मैच कब है
  • अगली सीरीज में मैदान पर नजर आएंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली

India Next Match Schedule 2026: एक बार फिर भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने अपना दम पूरी दुनिया को दिखा दिया है। टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर भारत पहली टीम बन गई है जिसने लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती और अब वो सर्वाधिक तीन बार इस खिताब को अपने नाम करने वाली टीम बन चुकी है। भारत ने इससे पहले 2007 और 2024 में इस प्रतिष्ठित टी20 टूर्नामेंट को जीता था। इस बार ये कमाल सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी में हुआ है। अब भारतीय क्रिकेट फैंस को इंतजार है कि टीम इंडिया का अगला मैच कब होगा।

सबसे पहले होगा आईपीएलः अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी, दुनिया के तमाम अन्य खिलाड़ियों की मौजूदगी में टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग 2026) में खेलते नजर आएंगे। आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च 2026 से हो रही है। इस बार टूर्नामेंट दो भाग में आयोजित हो सकता है। आईपीएल तकरीबन ढाई महीने तक चलेगा, उसके बाद भारत का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। आइए जान लेते हैं टीम इंडिया की अगली सीरीज किस टीम के साथ होनी है।

भारत का अगला मैच कब होना है? (When Is Next Match Of India)

भारतीय क्रिकेट टीम का अगला मैच अब आईपीएल खत्म होने के बाद जून 2026 में होगा। भारतीय क्रिकेट कार्यक्रम के नए सीजन की सबसे पहली सीरीज अफगानिस्तान के खिलाफ होनी है और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ सबसे रोमांचक सीरीज का आयोजन होगा।

कब है भारत-अफगानिस्तान सीरीज, क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा भी नीली जर्सी में लौटेंगे? (IND vs AFG Series 2026 Schedule)

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम जून में भारत के दौरे पर होगी। सबसे पहले दोनों टीमों के बीच 6 जून 2026 से न्यू चंडीगढ़ में एक टेस्ट मैच की सीरीज का आयोजन होगा। उसके बाद 14 से 20 जून के बीच होगी तीन वनडे मैचों की अंतरराष्ट्रीय सीरीज, जहां एक बार फिर फैंस विराट कोहली और रोहित शर्मा को खेलते देख सकेंगे। गौरतलब है कि अब विराट और रोहित सिर्फ वनडे क्रिकेट ही खेलते हैं और अगला लक्ष्य 2027 में होने वाला ODI विश्व कप है।

टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा कब है? (When Is India Tour Of England 2026)

भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के तुरंत बाद इंग्लैंड के रवाना हो जाएगी। इंग्लैंड में वाइट बॉल क्रिकेट की दो सीरीज खेली जाएंगी। सबसे पहले 1 जुलाई से 11 जुलाई 2026 के बीच 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का आयोजन होगा। उसके बाद भारत और इंग्लैंड के बीच 14 जुलाई से 19 जुलाई के बीच तीन वनडे मैचों की अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय सीरीज खेली जाएगी। इस वनडे सीरीज में भी आप रोहित शर्मा और विराट कोहली को भारतीय जर्सी में देख सकेंगे।

कब है अगला क्रिकेट वर्ल्ड कप? (When Is Next T20 And ODI World Cup)

अगला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 में खेला जाएगा। ये वनडे वर्ल्ड कप होगा जहां टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में अपना तीसरा खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। जबकि, अगला टी20 विश्व कप साल 2028 में खेला जाएगा।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article