SL vs SA Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप के चौथे मुकाबले में श्रीलंका का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। यह ग्रुप डी का मुकाबला है जो नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस ग्रुप में साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के अलावा नीदरलैंड, बांग्लादेश और नेपाल की टीम भी शामिल हैं जो उलट फेर कर सकती हैं। साउथ अफ्रीका की टीम एडेन मार्करम की कप्तानी में उतरेगी जबकि श्रीलंका की कमान वानिंदु हसरंगा के पास है। यह मुकाबला साउथ अफ्रीका के बैटर और श्रीलंका के गेंदबाजों के बीच होगा। साउथ अफ्रीका में जहां हेनरिक क्लासेन, क्विंटन डि कॉक, डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे बल्लेबाज हैं तो वहीं श्रीलंका की टीम में नुवान तुषारा, मथीशा पाथिराना, दिलशान मदुशंका और वानिंदु हसरंगा जैसे गेंदबाज हैं। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
क्रिकेट
SL vs SA Live Streaming: कब और कहां देखें श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला
- Authored by: समीर कुमार ठाकुर
- Updated Jun 3, 2024, 07:00 AM IST
