RR vs PBKS: Jio Cinema, Hotstar पर देखें राजस्थान रॉयल्स-पंजाब किंग्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंंग

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 6, 2023, 02:30 PM IST

आईपीएल 2023 के आठवें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने अपना-अपना पहला मुकाबला जीता हुआ है। आइए जानते हैं कि इस आईपीएल मुकाबले को आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

आईपीएल 2023 में अब टीमें धीरे-धीरे अपने दूसरे मुकाबले की ओर बढ़ रही हैं। राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स की टीमें भी इस सीजन के अपने दूसरे मुकाबले के लिए तैयार हैं। राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन के अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैैदराबाद को शिकस्त दी थी। जबकि पंजाब किंग्स ने अपने पहले आईपीएल 2023 मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को मात दी थी।

When and where to watch Rajasthan Royals vs Punjab Kings Live Streaming

राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्ट्रीमिंग

राजस्थान रॉयल्स की टीम संजू सैमसन की अगुवाई में एक बार फिर मैदान पर उतरेगी और अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी। वहीं शिखर धवन की अगुवाई में पंजाब किंग्स भी जीत की लय को कायम रखने का प्रयास करेगी। पंजाब किंग्स ने अपना पहला मैच केकेआर के खिलाफ डकवर्थ लिविस नियम के तहत जीता था। इस बार वे उम्मीद करेंगे कि बारिश बाधा ना बने और एक पूरा मुकाबला खेला जाए। आइए जानते हैं कि राजस्थान-पंजाब मुकाबले को आप कब, कहां व कैसे देख सकते हैं।

End of Feed