ENG vs WI 2nd T20 Live Streaming: कब और कहां देखें इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग, जानें Live Telecast को लेकर हर जानकारी
- Authored by: SIddharth Sharma
- Updated Jun 8, 2025, 05:00 AM IST
England vs West Indies 2nd T20 Live Streaming: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज (8 जून 2025) को खेला जाने वाला है। इस मैच को भारत में घर बैठे आसानी से लाइव देखा जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की हर जानकारी
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टी20 लाइव स्ट्रीमिंग (फोटो- ECB)
England vs West Indies 2nd T20 Live Streaming: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज़ का दूसरा मुकाबला आज यानी 8 जून (रविवार) को खेला जाएगा। पहला मुकाबला इंग्लैंड ने 21 रनों से जीतकर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दोनों टीमें ब्रिस्टल (County Ground) में आमने-सामने होंगी।पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 188 रन बनाए और बाद में शानदार गेंदबाज़ी करते हुए वेस्टइंडीज को लक्ष्य से पीछे रोक दिया। लियाम डॉसन ने कमाल की गेंदबाज़ी करते हुए 4 विकेट लिए और उन्हें माटे पॉट्स, ब्रायडन कार्स और आदिल राशिद का भी अच्छा साथ मिला। इस मैच में इंग्लैंड की कप्तानी हैरी ब्रूक करेंगे। वहीं दूसरी ओर वेस्टइंडीज की कमान शाई होप के पास होगी।
वेस्टइंडीज़ ने पहली पारी में गेंदबाज़ी तो शानदार की लेकिन आख़िरी पाँच ओवरों में बैटिंग फ्लॉप रही। इस बार टीम को बल्लेबाज़ी में समझदारी दिखानी होगी अगर वह सीरीज़ में वापसी करना चाहती है। टीम को अपने मिडल ऑर्डर को मज़बूती से खेलना होगा और खराब शॉट्स से बचना होगा।
मुकाबले की तारीख और समय:
तारीख: 8 जून 2025 (रविवार)
समय: शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
स्थान: काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टी20 मैच कब होगा? (England vs West Indies 2nd T20 Match Timing)
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज मैच रविवार, 8 जून को होगा। यह भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा।
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टी20 मैच कहां खेला जाएगा? (England vs West Indies 2nd T20 Match Venue)
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज मैच काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल में खेला जाएगा
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज मैच का लाइव प्रसारण टेलीविजन पर कैसे देखें? (England vs West Indies 2nd T20 Live Telecast in India)
भारत में प्रशंसक सोनी स्पोर्ट्स चैनलों पर इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच मैच को मोबाइल पर ऑनलाइन कैसे लाइव स्ट्रीम करें? (England vs West Indies 2nd T20 Live Streaming in India)
सोनी लिव और फैनकोड आगामी दूसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण करेंगे। भारत में क्रिकेट प्रेमी अपने मोबाइल, लैपटॉप और कनेक्टेड टीवी पर मैच का आनंद ले सकते हैं।
टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें (England And West Indies Squads For T20I Series)
इंग्लैंड टी20 टीमः हैरी ब्रुक (कप्तान), टॉम बैंटन, बेन डकेट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, लियाम डॉसन, विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, आदिल रशीद, मैथ्यू पॉट्स, साकिब महमूद, ल्यूक वुड, जेमी स्मिथ, रेहान अहमद।
वेस्टइंडीज टी20 टीमः शे होप (कप्तान/विकेटकीपर), एविन लुईस, ब्रैंडन किंग, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, शिमरोन हेटमायर, जॉनसन चार्ल्स, आंद्रे रसेल और रोमारियो शेफर्ड।