वाशिंगटन ने सुंदर शब्दों में बताया, क्या है टेस्ट क्रिकेट

भारत-इंग्लैंड सीरीज ने टेस्ट की लोकप्रियता में एक और चार चांद लगा दिया। 5 मैच की टेस्ट सीरीज में हर मुकाबला 5वें दिन तक चला, जिसमें हर खिलाड़ी ने अपना योगदान दिया। इस दौरान हमने दोनों टीमों के खिलाडड़ियों के बीच इस खेल को लेकर अनुशासन, सम्मान और कभी हान न मानने की जिद भी देखी।

टी20 की बढ़ती लोकप्रियता ने आईसीसी को टेस्ट क्रिकेट के भविष्य को लेकर सोचने पर मजबूर कर दिया था। इसी का नतीजा है कि आईसीसी टू-टियर सिस्टम पर विचार भी करने लगी है जिसके तहत कमजोर और मजबूत टीम को दो अलग-अलग ग्रुपों में बांटने की योजना है, लेकिन भारत-इंग्लैंड मौजूदा टेस्ट सीरीज में जिस तरह का रोमांच देखने को मिला है, उसने साबित कर दिया है कि क्रिकेट के इस फॉर्मेट का भविष्य एकदम उज्जवल है और इसकी घटती लोकप्रियता की बात करना एकदम बेईमानी है।

washington sundar

वाशिंगटन सुंदर (साभार-X)

हमने पहले भी कई दिग्गज क्रिकेटरों से सुना है कि टेस्ट क्रिकेट ही असली क्रिकेट है। भारत-इंग्लैंड सीरीज में यह देखने को भी मिला जब ऋषभ पंत पैर में फ्रैक्चर के बावजूद बल्ला थामे मैदान में लड़े। इतना ही नहीं आखिरी टेस्ट में तो हद ही हो गई जब एक हाथ स्वेटर के भीतर डालकर ओवल में बैठे क्रिकेट के चाहने वालों ने एक चमत्कार होते देखा। वरना क्रिस वोक्स जैसे उदाहरण बमुश्किल ही नजर आती है, सवाल उठता है कि आखिर यह टेस्ट क्रिकेट है क्या?

End of Feed