क्रिकेट

Dwayne Bravo CPL Retirement: ड्वेन ब्रावो ने किया CPL से संन्यास का ऐलान, शेयर किया वीडियो संदेश

Dwayne Bravo CPL Retirement: वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर और टी20 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले ड्वेन ब्रावो ने सीपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। यह सीजन उनका आखिरी सीजन होगा। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर फैंस को दी।

Image

ड्वेन ब्रावो (साभार-Instagram)

Dwayne Bravo CPL Retirement: टी20 क्रिकेट के सबसे सफल गेंदबाज ड्वेन ब्रावो अपना आखिरी CPL सीजन खेल रहे हैं। उन्होंने CPL से संन्यास की घोषणा कर दी। 40 वर्षीय ब्रावो ने त्रिनिबागो नाइट राइडर्स ओपनिंग मैच से कुछ देर पहले संन्यास का ऐलान किया। ब्रावो ने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से अपने फैंस को जानकारी देते हुए लिखा 'यह एक शानदार यात्रा रही। आज मैं CPLT20 से संन्यास की घोषणा करना चाहता हूं। यह सीज़न मेरा आखिरी सीज़न होगा और मैं अपने कैरेबियाई लोगों के सामने अपना अंतिम प्रोफेशनल टूर्नामेंट खेलने के लिए उत्सुक हूं! जहां यह यात्रा शुरू हुई थी मैं चाहता हूं कि वहीं ये खत्म हो।

CPL के सबसे सफल गेंदबाज हैं ब्रावो

ब्रावो वर्तमान में सीपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 103 मैचों में 22.40 की औसत और 8.69 की इकॉनमी रेट से 128 विकेट लिए हैं। यूएई में आयोजित 2021 टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज के जल्दी बाहर होने के बाद अपने टी20 करियर को विराट देने वाले ब्रावो ने 3 साल बाद सीपीएल को अलविदा कह दिया। उन्होंने साल 2023 में आईपीएल से संन्यास ले लिया था। आईपीएल से संन्यास के बाद वह बतौर गेंदबाजी कोच चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ गए थे।

CPL की बात करें तो ब्रावो ने इस टी20 लीग में कुल मिलाकर पांच ट्रॉफी जीते हैं। 5 में से 3 ट्रॉफी उन्होंने Trinbago Knight Riders से खेलते हुए उठाए हैं। ऐसे में वह चौथे खिताब के साथ अपने सीपीएल करियर का अंत करना चाहेंगे। उन्होंने 2021 में पैट्रियट्स को अपना पहला खिताब दिलाने से पहले 2017 और 2018 में त्रिनिबागो नाइट राइडर्स को बैक टू बैक चैंपियन बनाया था।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article