क्रिकेट

वसीम अकरम ने इस मामले में बताया शुभमन गिल को सचिन के समान, बोले वर्ल्ड क्रिकेट में राज करेंगे

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 4, 2023, 02:46 PM IST

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और स्विंग के सुल्तान वसीम अकरम ने शुभमन गिल की तारीफ की है। उन्होंने गिल को भविष्य का सुपरस्टार बताया है और कहा है कि आने वाले दिनों में वह वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करेंगे। गिल के लिए यह बड़ा कॉम्पलिमेंट हैं क्योंकि वसीम अकरम की गिनती महान तेज गेंदबाजों में की जाती है।

Image

वसीम अकरम और शुभमन गिल (साभार-Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • वसीम अकरम ने की शुभमन गिल की तारीफ
  • सचिन ने इस मामले में की तुलना
  • गिल को बताया वर्ल्ड क्रिकेट का सुपरस्टार

साल 2023 शुभमन गिल के लिए किसी सपने से कम नहीं है। वह क्रिकेट के हर फॉर्मेट में शतक जड़ चुके हैं जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी में खेली गई उनके दोहरे शतक की भी पारी शामिल है। हाल ही में आईपीएल में अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले और ऑरेंज कैप विनर शुभमन गिल को अब जिस गेंदबाज की तारीफ मिली है वह अपने आप में शानदार है। गिल की तारीफ और किसी ने नहीं बल्कि स्विंग के सुल्तान वसीम अकरम ने की है। अकरम ने उन्हें आने वाले दिन में भारत का सुपरस्टार बताया और कहा कि वह वर्ल्ड क्रिकेट में राज करेंगे।

सचिन तेंदुलकर से की तुलना

स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए अकरम ने कहा कि गेंदबाज को गिल के खिलाफ गेंदबाजी करने में सेम फीलिंग होती होगी जो कभी सचिन के खिलाफ गेंदबाजी करने में होती थी।

अकरम ने कहा 'जब मैं गिल जैसे खिलाड़ी को गेंदबाजी करता हूं, यहां तक कि टी20 प्रारूप में भी, तो ऐसा लगता है जैसे मैं वनडे क्रिकेट में पहले 10 ओवर में सचिन तेंदुलकर को गेंदबाजी कर रहा हूं, जब केवल दो फील्डर 30 गज के घेरे के बाहर रहते थे।

अगर मुझे जयसूर्या या कालुवितर्णा को गेंदबाजी करनी होती, तो मुझे पता था कि मेरे पास एक मौका है। मैं उन्हें आउट कर सकता हूं क्योंकि वे हर गेंद पर हिट करते हैं। लेकिन, सचिन और गिल जैसे खिलाड़ी, वे प्रॉपर क्रिकेटिंग शॉट खेलते हैं। मुझे लगता है कि वह इस तरह का क्रिकेटर है जो क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में रन बना सकता है। वह विश्व क्रिकेट का फ्यूचर सुपरस्टार है।'

गिल फिलहाल लंदन में हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। उम्मीद है गिल का यह फॉर्म यहां भी बरकरार रहेगा और भारत आईसीसी टूर्नामेंट जीतने के 10 साल के सूखे को दूर कर पाएगा।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article