Virat Kohli: संन्यास पर किंग कोहली ने तोड़ी चुप्पी, टी20 रिटायरमेंट से वापसी पर भी दी प्रतिक्रिया

Virat Kohli: चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा थी कि दोनों टी20 की तरह वनडे क्रिकेट को भी अलविदा कह देंगे। रोहित ने जीत के फौरन बाद इन अफवाहों पर विराम लगा दिया था, जबकि विराट की तरफ से ऐसी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी। अब उन्होंने भी साफ कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट ने संन्यास को लेकर तोड़ी चुप्पी
  • टी20 में वापसी के दिए संकेत
  • ओलंपिक के लिए अपनी योजना पर दी प्रतिक्रिया

Virat Kohli: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शनिवार को साफ कहा कि वह फिलहाल संन्यास के बारे में नहीं सोच रहे हैं, क्योंकि वह खेल का आनंद ले रहे हैं और उनके अंदर ‘प्रतिस्पर्धी भावना’ पूरी तरह से बरकरार है। कोहली ने दुबई में हाल में भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी उनके बारे में संन्यास की चर्चाओं को खारिज कर दिया। कोहली ने ‘आरसीबी इनोवेशन लैब’ में एक बातचीत सत्र के दौरान कहा, ‘‘घबराइए नहीं। मैं कोई घोषणा नहीं कर रहा हूं। अभी तक सब कुछ ठीक है। मुझे अब भी खेलना पसंद है। ’’

Virat Kohli Retirement

विराट कोहली (साभार-ICC)

कोहली ने कहा कि उन्हें उपलब्धियां हासिल करने की इच्छा नहीं है. लेकिन वह पूरी तरह क्रिकेट का आनंद लेने के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए खेलना अब पूरी तरह से आनंद, प्रतिस्पर्धी भावना और खेल के प्रति प्रेम है। और जब तक यह है, मैं खेलना जारी रखूंगा। जैसा कि मैंने आज कहा कि मैं किसी उपलब्धि के लिए नहीं खेल रहा हूं। ’’ कोहली ने कहा कि ‘प्रतिस्पर्धी भावना’ के कारण खिलाड़ी के लिए खेल से दूर जाने का सही समय ढूंढना मुश्किल हो जाता है।

End of Feed