'अब एक्सेलरेटर दबाने का समय', ​विराट कोहली ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी का खोला राज, कहा- मैंने खुद से वादा किया

Virat Kohli on His Aggressive Batting Style and Role Clarity in ODI Cricket: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज का आगाज रविवार, 27 सितंबर से होने जा रहा है। पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए तिरुवनंतपुरम में पहुंच गई हैं। मैच से पहले विराट कोहली ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और टीम में अपनी भूमिका को लेकर बेबाक जवाब दिए।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli on His Aggressive Batting Style and Role Clarity in ODI Cricket: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले विराट कोहली ने हुंकार भरी है। पूर्व भारतीय कप्तान ने अपनी अप्रोच, रोल और बैटिंग स्टाइल में किए गए परिवर्तन पर खुलकर बात की। कोहली ने कहा कि उन्होंने खुद से खुलकर खेलने का वादा किया है। साथ ही वह अब लोगों की उम्मीदों की चिंता करना छोड़ चुके हैं।

Virat Kohli Statement

विराट कोहली ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी का खोला राज।

38 साल के हो जा रहे विराट कोहली ने अपने खेल में आए बदलाव पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि अब वह ज्यादा खुलकर खेलना चाहते हैं। विराट ने जियोस्टार से बात करते हुए कहा, बदलाव यह आया है कि सबसे पहले, मैंने खुद से वादा किया कि मैं ज्यादा खुलकर खेलूंगा। मैं लोगों की उम्मीदों की चिंता नहीं करूंगा। लंबे समय तक मेरा रोल यही रहा है कि मैं पारी को संभालूं और स्थिरता लाऊं।

End of Feed